ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखण्डः फिर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता! पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-25 09:08:47
Prefer us on
अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित अंकिता के माता-पिता बुधवार को राजधानी के गांधी पार्क में धरने पर बैठ गए।
उत्तराखण्डः फिर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता! पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

उत्तराखण्डः फिर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता! पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित अंकिता के माता-पिता बुधवार को राजधानी के गांधी पार्क में धरने पर बैठ गए।
  • महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष जताया और न्याय की गुहार लगाई।
  • अंकिता के परिजनों ने कुछ दिन पूर्व राजपुर थाने में विनोद आर्य के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी थी।

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित अंकिता के माता-पिता बुधवार को राजधानी के गांधी पार्क में धरने पर बैठ गए। महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष जताया और न्याय की गुहार लगाई। अंकिता के परिजनों ने कुछ दिन पूर्व राजपुर थाने में विनोद आर्य के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में गंभीर आरोप लगाया गया था कि विनोद आर्य ने हाल ही में अंकिता और उसके एक मित्र के बीच हुई निजी व्हाट्सएप बातचीत के स्क्रीनशॉट सार्वजनिक किए हैं। परिजनों का कहना है कि यह उनकी बेटी की छवि धूमिल करने और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास है। माता-पिता का आरोप है कि थाने में तहरीर दिए जाने के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है। पुलिस की इसी उदासीनता से नाराज होकर उन्होंने गांधी पार्क में धरना शुरू करने का फैसला लिया। दूसरी ओर, अंकिता के माता-पिता के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क पहुंचे। उन्होंने धरना स्थल पर बैठकर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की और सरकार व पुलिस प्रशासन से इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)