नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र के ग्राम ढकिया में बिना आवश्यक अनुमति और एनओसी के फैक्ट्री निर्माण किए जाने के मामले में सुनवाई करते हुए निजी पक्षकारों को नोटिस जारी किए हैं। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने न्यायालय को बताया कि फिलहाल फैक्ट्री का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। इस पर संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने निजी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर मामले में अगली सुनवाई की तिथि 2 सप्ताह बाद की नियत की है। बता दें कि नैनीताल हाईकोर्ट में अधिवक्ता कमर पाल की ओर से जनहित याचिका दायर कर कहा है कि ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र के ग्राम ढकिया और आसपास के गांवों में फैक्ट्री निर्माण किया जा रहा है, जिसमें फैक्ट्री स्थापित करने के लिए आवश्यक अनुमति और एनओसी नहीं ली गई है। साथ ही फैक्ट्री का निर्माण स्थानीय जल स्रोतों के समीप किया जा रहा है। साथ ही याचिकाकर्ता का कहना है कि फैक्ट्री संचालित होने से आसपास के जल स्रोत प्रदूषित हो सकते हैं। इसके अलावा खेती की जमीन, फसलों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में ग्रामीणों के हितों और पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए इस तरह की फैक्ट्री की स्थापना पर रोक लगाने की मांग की गई है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः काशीपुर में बिना एनओसी फैक्ट्री निर्माण का मामला! हाईकोर्ट ने निजी पक्षकारों को जारी किए नोटिस
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-25 10:45:26
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र के ग्राम ढकिया में बिना आवश्यक अनुमति और एनओसी के फैक्ट्री निर्माण किए जाने के मामले में सुनवाई करते हुए निजी पक्षकारों को नोटिस जारी किए हैं।

उत्तराखण्डः काशीपुर में बिना एनओसी फैक्ट्री निर्माण का मामला! हाईकोर्ट ने निजी पक्षकारों को जारी किए नोटिस (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तराखंड हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र के ग्राम ढकिया में बिना आवश्यक अनुमति और एनओसी के फैक्ट्री निर्माण किए जाने के मामले में सुनवाई करते हुए निजी पक्षकारों को नोटिस जारी किए हैं।
- सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने न्यायालय को बताया कि फिलहाल फैक्ट्री का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।
- इस पर संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने निजी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर मामले में अगली सुनवाई की तिथि 2 सप्ताह बाद की नियत की है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
