देहरादून। हनुमान जन्मोत्सव पर आज देवभूमि में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी दून समेत कई जगहों पर सुंदरकाण्ड पाठ किया गया। वहीं हर जगह जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। देहरादून में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार को राजधानी दून में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। झाझरा के श्रीबालाजी धाम में सवा 11 मन का लड्डू बनाकर भोग लगाया गया। इसके साथ ही यहां हनुमानजी को सोने का चोला चढ़ाया गया। दून के श्रीपृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में हनुमानजी की पूजा की गई। इसके अलावा मंदिर में विराजमान पंचमुखी सिंदुरिया हनुमानजी को चांदी का चोला चढ़ाया गया। यहां हनुमान जी को 51 किलो तिरंगा लड्डू का भोग लगाया गया। प्रेमनगर के श्रीसनातन धर्म मंदिर में हनुमान जी को नया चोला पहनाया गया। इसके बाद बेसन और बूंदी के लड्डू का भोग लगाया गया। वहीं यमुनोत्री धाम में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर हनुमान मंदिर के पुजारी भरत महाराज की अगुवाई में पूजा अर्चना कर कीर्तन भजन किए गए। कर्णप्रयाग में भी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर झांकी निकाली गई। मंदिरों और घरों में सुंदरकांड पाठ किया गया।
उत्तराखण्डः देवभूमि में हनुमान जन्मोत्सव की धूम! देहरादून में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2024-04-23 15:04:35
हनुमान जन्मोत्सव पर आज देवभूमि में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी दून समेत कई जगहों पर सुंदरकाण्ड पाठ किया गया।

उत्तराखण्डः देवभूमि में हनुमान जन्मोत्सव की धूम! देहरादून में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- हनुमान जन्मोत्सव पर आज देवभूमि में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
- इसी क्रम में राजधानी दून समेत कई जगहों पर सुंदरकाण्ड पाठ किया गया।
- वहीं हर जगह जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।
- देहरादून में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
