हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही वे पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके छोटे बेटे ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद भावुक नजर आए। इस दुखद घड़ी में परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई दिग्गज नेता, कैबिनेट मंत्री और बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंडी घाट पहुंचकर सावित्री देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और सीएम योगी को ढांढस बंधाया। वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जीवन में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं होता और मां का स्थान तो भगवान से भी ऊंचा है। मुख्यमंत्री की माताजी का निधन अत्यंत दुखद है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। चंडी घाट पर हुए अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद समेत कई सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः पंचतत्व में विलीन हुईं सीएम योगी की मां सावित्री देवी! छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि, हरिद्वार में जुटे दिग्गज नेता और साधु-संत
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-21 07:47:50
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

उत्तराखण्डः पंचतत्व में विलीन हुईं सीएम योगी की मां सावित्री देवी! छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि, हरिद्वार में जुटे दिग्गज नेता और साधु-संत (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glanceहरिद्वार के चंडी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि और भावुक दिखे सीएम योगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित यूपी के कई कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और साधु-संतों ने पहुंचकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जताया गहरा शोक, कहा- मां का स्थान भगवान से भी ऊंचा, इस दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
