ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखण्डः लोहाघाट में कांग्रेस की हुंकार! सैलजा बोलीं- भ्रष्टाचार में डूबी है धामी सरकार, अब सत्ता से विदाई का वक्त आ गया

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-18 11:35:43
Prefer us on
नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की विशाल जनसभा में पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
उत्तराखण्डः लोहाघाट में कांग्रेस की हुंकार! सैलजा बोलीं- भ्रष्टाचार में डूबी है धामी सरकार, अब सत्ता से विदाई का वक्त आ गया

उत्तराखण्डः लोहाघाट में कांग्रेस की हुंकार! सैलजा बोलीं- भ्रष्टाचार में डूबी है धामी सरकार, अब सत्ता से विदाई का वक्त आ गया (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की विशाल जनसभा में पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार को हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल और भ्रष्टाचार में डूबा करार देते हुए उन्होंने कहा कि अब इस सरकार की सत्ता से विदाई का समय आ गया है।
  • कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं और आम जनता का आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हाथ मजबूत कर प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकें।

लोहाघाट। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की विशाल जनसभा में पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार को हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल और भ्रष्टाचार में डूबा करार देते हुए उन्होंने कहा कि अब इस सरकार की सत्ता से विदाई का समय आ गया है। कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं और आम जनता का आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हाथ मजबूत कर प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकें। जनसभा को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि धामी सरकार के कार्यकाल में बड़े-बड़े प्रोजेक्टों के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग कर अपनी जेबें भरी जा रही हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े आरोपों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों ने सरकार की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा शासन में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इसके अलावा राज्य के करीब दो हजार सरकारी विद्यालयों के बंद होने और स्वास्थ्य सेवाओं के बदहाल होने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस को इस बदलाव की बुलंद आवाज बनना होगा। रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड के अस्तित्व और संसाधनों को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बेदखल करना अनिवार्य हो गया है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार प्रदेश की बेशकीमती जमीन और जंगलों को बेचने का काम कर रही है। वहीं, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने बेरोजगारी और परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक के मामलों को उठाते हुए कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की गूंज उठाते हुए सरकार पर मामले से जुड़े कथित वीआईपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने धारचूला विधायक हरीश धामी के जुझारू तेवरों की सराहना करते हुए उन्हें 'बब्बर शेर' की संज्ञा दी। जनसभा का सफल संचालन प्रकाश सिंह मेहरा और भुवन चौबे ने संयुक्त रूप से किया। 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
हल्द्वानी के बड़े कारोबारी से 5 करोड़ की ठगी! हनी ट्रैप में फंसाकर नकदी, प्लॉट, कार और बाइक तक हड़पने का आरोप

हल्द्वानी के बड़े कारोबारी से 5 करोड़ की ठगी! हनी ट्रैप में फंसाकर नकदी, प्लॉट, कार और बाइक तक हड़पने का आरोप

🕒 2026-11-18 15:43:24पढ़ें →
उत्तराखण्डः विलुप्ति की कगार पर वन रावत और वन राजि जनजाति! हाईकोर्ट ने बनाई विशेषज्ञ कमेटी, जनजाति का एकमात्र शिक्षित छात्र मुकेश भी शामिल

उत्तराखण्डः विलुप्ति की कगार पर वन रावत और वन राजि जनजाति! हाईकोर्ट ने बनाई विशेषज्ञ कमेटी, जनजाति का एकमात्र शिक्षित छात्र मुकेश भी शामिल

🕒 2026-11-18 12:36:15पढ़ें →
उत्तराखण्डः नैनीझील में उतराता मिला शव! शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

उत्तराखण्डः नैनीझील में उतराता मिला शव! शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

🕒 2026-11-18 12:19:23पढ़ें →
देहरादून में आंदोलनों का उबालः समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज! आशा व भोजनमाताओं का सचिवालय कूच

देहरादून में आंदोलनों का उबालः समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज! आशा व भोजनमाताओं का सचिवालय कूच

🕒 2026-11-18 12:11:40पढ़ें →
उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी चैट विवाद पर गरमाई सियासत! कांग्रेस के बाद अब जन अधिकार पार्टी और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया विनोद आर्य के घर का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की

उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी चैट विवाद पर गरमाई सियासत! कांग्रेस के बाद अब जन अधिकार पार्टी और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया विनोद आर्य के घर का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की

🕒 2026-11-18 11:50:14पढ़ें →
उत्तराखण्डः लोहाघाट में कांग्रेस की हुंकार! सैलजा बोलीं- भ्रष्टाचार में डूबी है धामी सरकार, अब सत्ता से विदाई का वक्त आ गया | आवाज़ 24x7