हरिद्वार। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरिद्वार के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने उत्तरी हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान में आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह में शिरकत की। भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मविभूषित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के समाधि मंदिर में उनकी मूर्ति की स्थापना की गई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य नेताओं का भव्य स्वागत किया। वहीं तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में देश की कई दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। गौर हो कि 6 फरवरी यानि आज ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद की समाधि पर उनकी मूर्ति की स्थापना कार्यक्रम आयोजित है, जिसको लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता आज हरिद्वार के दौर पर हैं। सभी नेता ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद की स्मृति में मूर्ति स्थापना समारोह में पहुंच गए हैं। समारोह तीन दिन चलेगा, जिसमें देशभर के कई हस्तियां भाग लेने पहुंचेंगे। बता दें कि यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई वीआईपी हस्तियां हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच गए हैं।
उत्तराखण्डः हरिद्वार पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ! सप्तऋषि मैदान में आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह में हुए शामिल, सीएम धामी ने किया स्वागत
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-02-06 15:42:13
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरिद्वार के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने उत्तरी हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान में आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह में शिरकत की।

उत्तराखण्डः हरिद्वार पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ! सप्तऋषि मैदान में आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह में हुए शामिल, सीएम धामी ने किया स्वागत (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरिद्वार के दौरे पर रहे।
- इस दौरान उन्होंने उत्तरी हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान में आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह में शिरकत की।
- भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मविभूषित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के समाधि मंदिर में उनकी मूर्ति की स्थापना की गई है।
- जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य नेताओं का भव्य स्वागत किया।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
