ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखण्डः आधे घंटे में दो बार डोली चमोली की धरती! मणिपुर से लेकर तिब्बत और अफगानिस्तान तक महसूस हुए भूकंप के झटके

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-18 06:38:45
Prefer us on
उत्तराखंड में एक बार फिर धरती कांपने से लोगों में दहशत फैल गई है। चमोली जिले में आज सुबह महज आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
उत्तराखण्डः आधे घंटे में दो बार डोली चमोली की धरती! मणिपुर से लेकर तिब्बत और अफगानिस्तान तक महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तराखण्डः आधे घंटे में दो बार डोली चमोली की धरती! मणिपुर से लेकर तिब्बत और अफगानिस्तान तक महसूस हुए भूकंप के झटके (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड में एक बार फिर धरती कांपने से लोगों में दहशत फैल गई है।
  • चमोली जिले में आज सुबह महज आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
  • राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसा, पहला झटका सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मैग्नीट्यूड मापी गई।

चमोली। उत्तराखंड में एक बार फिर धरती कांपने से लोगों में दहशत फैल गई है। चमोली जिले में आज सुबह महज आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसा, पहला झटका सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मैग्नीट्यूड मापी गई। इसका केंद्र जोशीमठ से 19 किलोमीटर दक्षिण में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। पहले झटके से लोग संभल भी नहीं पाए थे कि ठीक 31 मिनट बाद, सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर चमोली की धरती दोबारा हिल गई। दूसरे भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड रही और इसका केंद्र जोशीमठ से 24 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में था। राहत की बात यह रही कि इन झटकों से फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले 13 नवंबर को भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। लगातार हो रही भूगर्भीय हलचल ने स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। भूकंप की यह हलचल केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं रही, बल्कि आज सुबह से ही भारत के पूर्वोत्तर हिस्से और पड़ोसी देशों की धरती भी कई बार डोली है। सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर मणिपुर की राजधानी इंफाल में 4.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया। वहीं, चमोली के झटकों के तुरंत बाद सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर अफगानिस्तान में काबुल से 312 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा पड़ोसी क्षेत्र तिब्बत में भी आज दो बार भूकंप आया। तिब्बत में पहला झटका तड़के 4 बजकर 50 मिनट पर (2.8 तीव्रता) और दूसरा झटका सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर (3.6 तीव्रता) दर्ज किया गया। एक ही दिन में हिमालयी बेल्ट और आसपास के इलाकों में आए इन सिलसिलेवार भूकंपों ने भूवैज्ञानिकों का ध्यान आकर्षित किया है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
जावेद अख्तर के बयान ने खींचा ध्यान! बोले- भगवान राम किसी धर्म की सीमाओं में बंधे नहीं, उनका सार हर भारतीय के खून में है

जावेद अख्तर के बयान ने खींचा ध्यान! बोले- भगवान राम किसी धर्म की सीमाओं में बंधे नहीं, उनका सार हर भारतीय के खून में है

🕒 2026-11-18 09:01:05पढ़ें →
उत्तराखण्डः बागेश्वर में शंभू नदी की झील में मगरमच्छ जैसा जीव दिखने से दहशत! पानी में हलचल देख ग्रामीणों में डर, मौके पर जायेगी विभागीय टीम

उत्तराखण्डः बागेश्वर में शंभू नदी की झील में मगरमच्छ जैसा जीव दिखने से दहशत! पानी में हलचल देख ग्रामीणों में डर, मौके पर जायेगी विभागीय टीम

🕒 2026-11-18 06:19:31पढ़ें →
BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार

BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार

🕒 2026-11-18 04:58:47पढ़ें →
उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →
खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी

खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी

🕒 2026-11-17 12:32:09पढ़ें →
उत्तराखण्डः आधे घंटे में दो बार डोली चमोली की धरती! मणिपुर से लेकर तिब्बत और अफगानिस्तान तक महसूस हुए भूकंप के झटके | आवाज़ 24x7