ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्डः टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग! ग्राउंड में मचा हड़कंप, मुंबई के सभी यात्री सुरक्षित

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-24 10:59:05
Prefer us on
जिला मुख्यालय के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आसमान में चक्कर काट रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक खेल मैदान में उतरने लगा।
उत्तराखण्डः टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग! ग्राउंड में मचा हड़कंप, मुंबई के सभी यात्री सुरक्षित

उत्तराखण्डः टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग! ग्राउंड में मचा हड़कंप, मुंबई के सभी यात्री सुरक्षित (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • जिला मुख्यालय के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आसमान में चक्कर काट रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक खेल मैदान में उतरने लगा।
  • देहरादून के सहस्त्रधारा से केदारनाथ धाम यात्रा के लिए गुप्तकाशी जा रहे ‘ट्रांस भारत’ एविएशन के हेलीकॉप्टर की तकनीकी कारणों के चलते स्टेडियम में एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
  • हेलीकॉप्टर में मुंबई के यात्रियों समेत कुल छह लोग सवार थे।
  • पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री व क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

नई टिहरी। जिला मुख्यालय के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आसमान में चक्कर काट रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक खेल मैदान में उतरने लगा। देहरादून के सहस्त्रधारा से केदारनाथ धाम यात्रा के लिए गुप्तकाशी जा रहे ‘ट्रांस भारत’ एविएशन के हेलीकॉप्टर की तकनीकी कारणों के चलते स्टेडियम में एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में मुंबई के यात्रियों समेत कुल छह लोग सवार थे। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री व क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। शनिवार सुबह करीब 7 बजे जब बौराड़ी स्टेडियम में स्थानीय नागरिक मॉर्निंग वॉक कर रहे थे और बच्चे खेलकूद में व्यस्त थे, तभी अचानक एक हेलीकॉप्टर काफी नीचे आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर असामान्य तरीके से चक्कर काटते हुए सीधे मैदान की तरफ उतरा। मैदान में मौजूद लोग अनहोनी की आशंका से घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मोहसिन सिद्दीकी ने बताया, हेलीकॉप्टर अचानक हमारे बहुत करीब आया और जैसे बाइक राउंड में घूमती है, वैसे चक्कर काटने लगा। बच्चे डरकर मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए। वहीं मॉर्निंग वॉक पर निकले परमानंद मैठाणी ने बताया कि हेलीकॉप्टर की गति और उतरने का अंदाज देखकर समझ आ गया था कि कोई आपात स्थिति है, जिसके बाद लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़े। हेलीकॉप्टर के पायलट ने इसे आपात स्थिति के बजाय सुरक्षात्मक कदम यानी ‘प्रिकॉशनरी लैंडिंग’ करार दिया। पायलट के अनुसार, उड़ान के दौरान तकनीकी सतर्कता बरतते हुए एहतियातन बौराड़ी स्टेडियम को सुरक्षित विकल्प मानकर लैंड कराया गया था। मैदान में उतरने के बाद पायलट व तकनीकी दल ने हेलीकॉप्टर की प्राथमिक जांच की। कुछ देर रुकने और स्थिति का आकलन करने के बाद हेलीकॉप्टर को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25