ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्डः रामनगर में बस और बाइक में भीषण टक्कर! 24 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-10 11:39:56
Prefer us on
नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोहान क्षेत्र में देर शाम गढ़वाल यूजर्स की बस और बाइक के बीच हुई टक्कर में 24 वर्षीय युवक गौरव आर्या की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे उनके साथी पुष्कर राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
उत्तराखण्डः रामनगर में बस और बाइक में भीषण टक्कर! 24 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

उत्तराखण्डः रामनगर में बस और बाइक में भीषण टक्कर! 24 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
  • मोहान क्षेत्र में देर शाम गढ़वाल यूजर्स की बस और बाइक के बीच हुई टक्कर में 24 वर्षीय युवक गौरव आर्या की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे उनके साथी पुष्कर राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।
  • जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल पुष्कर राम को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोहान क्षेत्र में देर शाम गढ़वाल यूजर्स की बस और बाइक के बीच हुई टक्कर में 24 वर्षीय युवक गौरव आर्या की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे उनके साथी पुष्कर राम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल पुष्कर राम को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मृतक गौरव आर्या अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र के निवासी थे। वह देर शाम अपने साथी पुष्कर राम, निवासी अजोली तल्ली, सल्ट के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मोहान क्षेत्र से आगे चिमटा और दुर्गा मंदिर के समीप एक मोड़ पर उनकी बाइक की गढ़वाल यूजर्स की बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सक डॉ.सारिक ने बताया कि गौरव आर्या को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल पुष्कर राम को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे में घायल पुष्कर राम ने आरोप लगाया कि चिमटा और दुर्गा मंदिर के समीप मोड़ पर गढ़वाल यूजर्स की बस के चालक ने तेज गति से पास लेने का प्रयास किया। इसी दौरान बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 24 वर्षीय गौरव आर्या की असमय मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25