ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखण्डः पैसों के लेनदेन के विवाद में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग! युवक को कार समेत उठा ले गए बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-17 11:42:20
Prefer us on
ऊधम सिंह नगर के किच्छा में दिनदहाड़े युवक के अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया। रुद्रपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने बोलेरो सवार कुछ युवक एक युवक को जबरन अगवा कर ले गए।
उत्तराखण्डः पैसों के लेनदेन के विवाद में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग! युवक को कार समेत उठा ले गए बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

उत्तराखण्डः पैसों के लेनदेन के विवाद में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग! युवक को कार समेत उठा ले गए बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • ऊधम सिंह नगर के किच्छा में दिनदहाड़े युवक के अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया।
  • रुद्रपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने बोलेरो सवार कुछ युवक एक युवक को जबरन अगवा कर ले गए।
  • आरोपी उसकी स्विफ्ट डिजायर कार भी साथ ले गए।

किच्छा। ऊधम सिंह नगर के किच्छा में दिनदहाड़े युवक के अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया। रुद्रपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने बोलेरो सवार कुछ युवक एक युवक को जबरन अगवा कर ले गए। आरोपी उसकी स्विफ्ट डिजायर कार भी साथ ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर अगवा युवक और उसकी कार को नगला तिराहे से बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में मामला पैसों के लेनदेन के विवाद से जुड़ा सामने आया है। बाजपुर के इटव्वा निवासी हरजिंदर सिंह सोमवार को अपने दोस्त के साथ किच्छा आया था। रुद्रपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने कार खड़ी कर उसका दोस्त बाहर चला गया। इसी दौरान बोलेरो सवार युवक पहुंचे और हरजिंदर को जबरन अपने वाहन में बैठाकर ले गए। आरोपियों का एक साथी उसकी कार भी लेकर फरार हो गया। सूचना पर कोतवाल रवि कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की घेराबंदी के बाद आरोपी नगला तिराहे के पास युवक और कार को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सीओ सितारगंज दौलत राम वर्मा के मुताबिक, शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। युवक के साथ मारपीट की बात भी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
हल्द्वानी के बड़े कारोबारी से 5 करोड़ की ठगी! हनी ट्रैप में फंसाकर नकदी, प्लॉट, कार और बाइक तक हड़पने का आरोप

हल्द्वानी के बड़े कारोबारी से 5 करोड़ की ठगी! हनी ट्रैप में फंसाकर नकदी, प्लॉट, कार और बाइक तक हड़पने का आरोप

🕒 2026-11-18 15:43:24पढ़ें →
उत्तराखण्डः विलुप्ति की कगार पर वन रावत और वन राजि जनजाति! हाईकोर्ट ने बनाई विशेषज्ञ कमेटी, जनजाति का एकमात्र शिक्षित छात्र मुकेश भी शामिल

उत्तराखण्डः विलुप्ति की कगार पर वन रावत और वन राजि जनजाति! हाईकोर्ट ने बनाई विशेषज्ञ कमेटी, जनजाति का एकमात्र शिक्षित छात्र मुकेश भी शामिल

🕒 2026-11-18 12:36:15पढ़ें →
उत्तराखण्डः नैनीझील में उतराता मिला शव! शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

उत्तराखण्डः नैनीझील में उतराता मिला शव! शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

🕒 2026-11-18 12:19:23पढ़ें →
देहरादून में आंदोलनों का उबालः समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज! आशा व भोजनमाताओं का सचिवालय कूच

देहरादून में आंदोलनों का उबालः समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज! आशा व भोजनमाताओं का सचिवालय कूच

🕒 2026-11-18 12:11:40पढ़ें →
उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी चैट विवाद पर गरमाई सियासत! कांग्रेस के बाद अब जन अधिकार पार्टी और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया विनोद आर्य के घर का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की

उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी चैट विवाद पर गरमाई सियासत! कांग्रेस के बाद अब जन अधिकार पार्टी और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया विनोद आर्य के घर का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की

🕒 2026-11-18 11:50:14पढ़ें →
उत्तराखण्डः पैसों के लेनदेन के विवाद में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग! युवक को कार समेत उठा ले गए बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात | आवाज़ 24x7