हल्द्वानी। उत्तराखंड वन विभाग में एक बार फिर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों दीपक सिंह और आदित्य रत्न के कार्यक्षेत्र में करीब दो महीने के भीतर दूसरी बार बदलाव किया गया है। नए आदेश के तहत दीपक सिंह को पिथौरागढ़ वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है, जबकि आदित्य रत्न को हल्द्वानी वन प्रभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, तराई पूर्वी वन प्रभाग का कार्यभार अब आईएफएस अधिकारी राहुल मिश्रा संभालेंगे। दीपक सिंह का पांच अगस्त को अल्मोड़ा से तराई पूर्वी वन प्रभाग में तबादला किया गया था। अब उन्हें वहां से हटाकर पिथौरागढ़ भेजा गया है। आदेश के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता, प्रशासनिक आवश्यकताओं और अधिकारी के कार्यानुभव को ध्यान में रखते हुए उनका निर्धारित कार्यकाल पूरा होने से पहले तबादला किया गया है। इसी तरह आईएफएस अधिकारी आदित्य रत्न को अगस्त में बागेश्वर से पिथौरागढ़ वन प्रभाग में तैनात किया गया था। अब उनके कार्यक्षेत्र में फिर बदलाव करते हुए उन्हें हल्द्वानी वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है। आदेश में कहा गया है कि पारिवारिक परिस्थितियों के मद्देनजर उनके अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया गया। इसके बाद प्रशासनिक हित में तबादले का निर्णय लिया गया। तराई पूर्वी वन प्रभाग के नए डीएफओ के रूप में राहुल मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में उप निदेशक के पद पर तैनात थे। उनके अनुभव को अब तराई पूर्वी वन प्रभाग में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा राजाजी नेशनल पार्क की उप निदेशक पंडित शिरीन संजय का तबादला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक पद पर किया गया है। वहीं, अपर प्रमुख वन संरक्षक नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
उत्तराखण्डः वन विभाग में बड़ा फेरबदल! दो महीने में दूसरी बार बदले आईएफएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र, हल्द्वानी-पिथौरागढ़ को मिले नए डीएफओ
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-11 16:59:56
उत्तराखंड वन विभाग में एक बार फिर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों दीपक सिंह और आदित्य रत्न के कार्यक्षेत्र में करीब दो महीने के भीतर दूसरी बार बदलाव किया गया है।

उत्तराखण्डः वन विभाग में बड़ा फेरबदल! दो महीने में दूसरी बार बदले आईएफएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र, हल्द्वानी-पिथौरागढ़ को मिले नए डीएफओ (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तराखंड वन विभाग में एक बार फिर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
- भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों दीपक सिंह और आदित्य रत्न के कार्यक्षेत्र में करीब दो महीने के भीतर दूसरी बार बदलाव किया गया है।
- नए आदेश के तहत दीपक सिंह को पिथौरागढ़ वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है, जबकि आदित्य रत्न को हल्द्वानी वन प्रभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- वहीं, तराई पूर्वी वन प्रभाग का कार्यभार अब आईएफएस अधिकारी राहुल मिश्रा संभालेंगे।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
