ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्डः देहरादून में भाजपा पार्षद के घर बड़ी लूट! नौकर ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को किया बेहोश, चार साथियों को बुलाकर समेटे लाखों के जेवर

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-09-30 13:48:14
Prefer us on
राजधानी देहरादून में भाजपा पार्षद के घर लूट का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना को घरेलू सहायक ने अकेले अंजाम नहीं दिया, बल्कि उसने अपने चार साथियों को भी घर बुलाया था।
उत्तराखण्डः देहरादून में भाजपा पार्षद के घर बड़ी लूट! नौकर ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को किया बेहोश, चार साथियों को बुलाकर समेटे लाखों के जेवर

उत्तराखण्डः देहरादून में भाजपा पार्षद के घर बड़ी लूट! नौकर ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को किया बेहोश, चार साथियों को बुलाकर समेटे लाखों के जेवर (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • राजधानी देहरादून में भाजपा पार्षद के घर लूट का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
  • प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना को घरेलू सहायक ने अकेले अंजाम नहीं दिया, बल्कि उसने अपने चार साथियों को भी घर बुलाया था।
  • आरोप है कि घरेलू सहायक ने रात के भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे खाने के बाद पार्षद और उनके परिवार के सदस्य बेहोशी की हालत में पहुंच गए।
  • इसके बाद पांचों आरोपितों ने घर में रखे सोने के आभूषण समेटे और मौके से फरार हो गए।

देहरादून। राजधानी देहरादून में भाजपा पार्षद के घर लूट का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना को घरेलू सहायक ने अकेले अंजाम नहीं दिया, बल्कि उसने अपने चार साथियों को भी घर बुलाया था। आरोप है कि घरेलू सहायक ने रात के भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे खाने के बाद पार्षद और उनके परिवार के सदस्य बेहोशी की हालत में पहुंच गए। इसके बाद पांचों आरोपितों ने घर में रखे सोने के आभूषण समेटे और मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपितों के घर से निकलने की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पार्षद अमिता सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पति महिपाल सिंह और बेटे शुभम सिंह की हालत ठीक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका के पास रहने वाली पार्षद अमिता सिंह के घर करीब 20 दिन पहले नेपाल मूल के एक व्यक्ति को घरेलू कामकाज के लिए रखा गया था। पार्षद की बेटी मेघ ने दिल्ली से घरेलू सहायक को काम पर बुलाया था। इतने कम समय में उसने परिवार का भरोसा हासिल कर लिया था। अब उसी घरेलू सहायक पर परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात परिवार के सदस्यों ने घरेलू सहायक द्वारा तैयार या परोसा गया भोजन किया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोशी की हालत में पहुंच गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, इसी दौरान घरेलू सहायक ने अपने चार साथियों को घर में बुलाया। आरोप है कि पांचों ने मिलकर घर में रखे सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया। वारदात के बाद आरोपित घर से निकल गए। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में पांच संदिग्धों के घर से बाहर निकलने की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान और उनके आने.जाने के रास्तों का पता लगाने में जुटी है।

पहले भरोसा जीता, फिर वारदात का आरोप
करीब 20 दिन पहले ही घर में काम पर रखे गए घरेलू सहायक की भूमिका को लेकर पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित ने परिवार की दिनचर्या और घर में रखे आभूषणों के बारे में पहले से जानकारी जुटाई थी या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसके चारों साथी कौन हैं और क्या सभी आरोपित पहले से एक.दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस घरेलू सहायक की पहचान, उसके मोबाइल नंबर, संपर्क में रहे लोगों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। उसके द्वारा बताए गए पते और पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन भी कराया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों तक पहुंचने की कोशिश
पुलिस ने घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में पांच लोगों के घर से निकलने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उनकी पहचान और गतिविधियों की कड़ियां जोड़ रही है। इसके अलावा आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया नशीला पदार्थ क्या था और उसे आरोपितों ने कहां से हासिल किया। वहीं लूटे गए सोने के आभूषणों को बरामद करने के लिए भी पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25