ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्डः रामनगर में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता! मुंह में कपड़ा ठूंस कर उतारा मौत के घाट, आत्महत्या का रूप देने की साजिश नाकाम! पति, सास समेत 4 गिरफ्तार

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-22 16:55:54
Prefer us on
रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में दहेज के लोभियों द्वारा नवविवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। निकाह के महज पांच महीने के भीतर ससुरालियों ने बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की नकदी की खातिर विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया।
उत्तराखण्डः रामनगर में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता! मुंह में कपड़ा ठूंस कर उतारा मौत के घाट, आत्महत्या का रूप देने की साजिश नाकाम! पति, सास समेत 4 गिरफ्तार

उत्तराखण्डः रामनगर में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता! मुंह में कपड़ा ठूंस कर उतारा मौत के घाट, आत्महत्या का रूप देने की साजिश नाकाम! पति, सास समेत 4 गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में दहेज के लोभियों द्वारा नवविवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है।
  • निकाह के महज पांच महीने के भीतर ससुरालियों ने बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की नकदी की खातिर विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया।
  • इतना ही नहीं, कानूनी शिकंजे से बचने के लिए शातिर आरोपियों ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने की भी कोशिश की।
  • हालांकि, पुलिस जांच में हत्या की साजिश बेनकाब हो गई।

रामनगर। रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में दहेज के लोभियों द्वारा नवविवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। निकाह के महज पांच महीने के भीतर ससुरालियों ने बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की नकदी की खातिर विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, कानूनी शिकंजे से बचने के लिए शातिर आरोपियों ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने की भी कोशिश की। हालांकि, पुलिस जांच में हत्या की साजिश बेनकाब हो गई। मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास, जेठ और ननद को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मामले के अनुसार, ग्राम बुढ़नपुर, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) निवासी नसीम अहमद ने कोतवाली रामनगर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री कोहिनूर का निकाह 16 मई 2026 को गैस गोदाम रोड, खताड़ी (रामनगर) निवासी उवेश पुत्र फजले अली के साथ पूरे रीति-रिवाज से हुआ था। पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। वे लगातार कोहिनूर पर मायके से बुलेट बाइक और 5,00,000 नकद लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर 16 अक्टूबर 2026 को उसे कमरे में बंद कर मार डाला गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। 

मुंह में कपड़ा ठूंस कर दबाई गर्दन, फिर पंखे से लटकाने की कोशिश
मामले में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह और सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस पूछताछ और फोरेंसिक तथ्यों में जो हकीकत सामने आई, उसने सभी को दहला दिया। पुलिस के मुताबिक घटना के दिन दहेज और घरेलू बातों को लेकर कोहिनूर और उवेश में तीखी बहस हुई थी। देखते ही देखते विवाद में परिवार के बाकी लोग भी कूद पड़े। ससुरालियों ने कोहिनूर को कमरे में चारपाई पर पटक दिया। चीख-पुकार दबाने के लिए उसके मुंह में जबरन कपड़ा ठूंस दिया गया। आरोपियों ने उसके हाथ-पैर जकड़ लिए और गर्दन पर भारी दबाव डाला, जिससे दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्या को खुदकुशी साबित करने के लिए आरोपियों ने मृतका के गले में दुपट्टा बांधकर शव को पंखे से लटकाने की कोशिश की और इलाके में यह अफवाह फैला दी कि उसने आत्महत्या की है।

चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजने की तैयारी
पुलिस टीम ने कड़ाई से पूछताछ के बाद वारदात का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति उवेश, सास नसरीन, जेठ अनस और ननद शबा शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, चौकी प्रभारी छोई देवेन्द्र सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह भण्डारी और महिला कांस्टेबल हरदेश कौर शामिल रहे।
 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25