ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखंड:एक विधायक ऐसा भी! विपक्षी कांग्रेस विधायक मयूख महर युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए आये आगे! प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा करें इस नम्बर पर सम्पर्क! विधायक के इस काम की हर जगह हो रही है तारीफ़

🕒 Last Updated:2022-04-12 10:45:03
Prefer us on
कुछ लोग राजनीति में सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने उतरते है। अपने एजेंडे दिखाकर वोट बैंक की राजनीति बरसो से होती आयी है,उन  एजेंडों पर कितना काम होता है ये किसी से छिपा नही है।
उत्तराखंड:एक विधायक ऐसा भी! विपक्षी कांग्रेस विधायक मयूख महर युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए आये आगे! प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा करें इस नम्बर पर सम्पर्क! विधायक के इस काम की हर जगह हो रही है तारीफ़

उत्तराखंड:एक विधायक ऐसा भी! विपक्षी कांग्रेस विधायक मयूख महर युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए आये आगे! प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा करें इस नम्बर पर सम्पर्क! विधायक के इस काम की हर जगह हो रही है तारीफ़ (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • कुछ लोग राजनीति में सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने उतरते है।
  • अपने एजेंडे दिखाकर वोट बैंक की राजनीति बरसो से होती आयी है,उन  एजेंडों पर कितना काम होता है ये किसी से छिपा नही है।
  • लेकिन उत्तराखंड में एक ऐसा विधायक भी है जो किसी वादे को पूरा करने के लिए सिर्फ जनता के वोटों पर ही निर्भर नही है।
  • ये विधायक बस काम करता है।

कुछ लोग राजनीति में सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने उतरते है। अपने एजेंडे दिखाकर वोट बैंक की राजनीति बरसो से होती आयी है,उन  एजेंडों पर कितना काम होता है ये किसी से छिपा नही है। लेकिन उत्तराखंड में एक ऐसा विधायक भी है जो किसी वादे को पूरा करने के लिए सिर्फ जनता के वोटों पर ही निर्भर नही है। ये विधायक बस काम करता है। जी हां,हम बात कर रहे है विपक्षी कांग्रेस पार्टी के नेता मयूख महर की जो पिथौरागढ़ से विधायक हैं। मयूख महर ने सरकारी नौकरियों की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मॉक परीक्षा करवाने का निर्णय लेते हुए अनोखी पहल की है। मयूख की इस पहल से राज्यभर के युवाओं को आगामी परीक्षाओं में अपनी पढ़ाई का आंकलन और किस तरह बेहतर तैयारी की जाए का सुनहरा मौका मिलेगा। मयूख महर ने अपने फेसबुक पेज पर इस पहल का एलान करते हुए लिखा है कि"80 के दशक में UPSC परीक्षा की तैयारी करते वक्त एक कमी जो मुझे हमेशा महसूस होती रही वो थी परीक्षा से पूर्व अपनी तैयारी का आंकलन करने के लिए जरूरी संसाधनों की कमी।चुनाव अभियान से पूर्व और चुनाव नतीजों के बाद पिथौरागढ़ के हजारों युवाओ से मिलना हुआ उन्होंने बताया कि वह पुलिस कॉन्स्टेबल,एस.आई,पटवारी, वीडीओ,यूके-पीसीएस जैसे राज्यस्तरीय परीक्षाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं यूपीएससी,एसएससी,बैंक,आर्मी आदि एग्जाम की तैयारी में शिद्दत से जुटे है।
आज अष्टमी के सुअवसर पर सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे इन हजारों युवाओ के लिए प्रत्येक दो माह में एक अच्छे राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मॉक परीक्षा का आयोजन "स्वतंत्रता सैनानी स्व.लक्ष्मण सिंह महर जी" के नाम पर करवाने की घोषणा करता हूँ।
इसके अलावा इन मॉक परीक्षाओं में प्रथम 5 स्थान हासिल करने वाले युवाओं को मैं अपने व्यक्तिगत खर्चे से उस माह में सम्मानजनक स्कॉलरशिप राशि व प्रतियोगी पुस्तकें भेंट करूँगा।मेरी कोशिश रहेगी कि मैं युवाओं के इतने बड़े संघर्ष में कहीं अपना छोटा सा योगदान दें कर उनके संघर्षों का साथी बन सकूं।शहर के युवाओं को क़िताबों के पास और नशे से दूर रखना भी इस अभियान का हिस्सा रहेगा।यदि आप इन मॉक टेस्ट में प्रतिभाग करना चाहते है तो दिए गए नम्बर पर अपना फ्री रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
व्हाट्सएप्प संपर्क - 7409977777
आपका 
मयूख महर
विधायक 
44 विधानसभा पिथौरागढ़।"


मयूख महर की ये पोस्ट तेज़ी से वायरल हो रही है । उनकी इस पोस्ट को पढ़कर सभी मयूख महर की तारीफ किये बिना नही रह सकता। मयूख महर ने मीडिया को इस पोस्ट के बारे में बताया कि हमारे पहाड़ों में युवाओं के अंदर प्रतिभा की कोई कमी नही है लेकिन संसाधनों के अभाव में उनकी प्रतिभा निखर कर सामने नही आ पाती,इसके वो स्वयं भुक्तभोगी रह चुके हैं। जिनके पास अपार धनराशि होती है वो बड़े शहरों में जाकर कोचिंग क्लास लेते है लेकिन गरीब के प्रतिभाशाली बच्चों को निखरने का मौका नही मिलता,और निराशाजनक स्थिति हो जाने के बाद ही ये बच्चे नशे की गिरफ्त में आ जाते है। ऐसे में उन बच्चों को कोसना बड़ा आसान हो जाता है लेकिन उनके लिए कोई कुछ करता नही है। युवाओं के असफल होने का ठीकरा युवाओं पर ही फोड़ दिया जाता है। युवाओं की नाकामी के पीछे की वजह तलाशना ज़रूरी है इसीलिए मैने ये शुरुआत की है कि मैं युवाओं को उनके भविष्य के लिए तैयार करने में उनकी मदद करूंगा

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25