ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के बेरीनाग में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त! 2 बच्चे घायल,पेड़ ने बचाया बड़ा हादसा

🕒 Last Updated:2024-04-23 12:42:37
Prefer us on
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दो दिन के अंदर दूसरा सड़क हादसा हो गया है। एक बार फिर सड़क पर आज एक स्कूल बस सड़क से 50 फीट नीचे गिर गई।
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के बेरीनाग में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त! 2 बच्चे घायल,पेड़ ने बचाया बड़ा हादसा

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के बेरीनाग में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त! 2 बच्चे घायल,पेड़ ने बचाया बड़ा हादसा (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दो दिन के अंदर दूसरा सड़क हादसा हो गया है।
  • एक बार फिर सड़क पर आज एक स्कूल बस सड़क से 50 फीट नीचे गिर गई।
  • वो तो गनीमत रही कि बस एक पेड़ पर अटक गई।
  • नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दो दिन के अंदर दूसरा सड़क हादसा हो गया है। एक बार फिर सड़क पर आज एक स्कूल बस सड़क से 50 फीट नीचे गिर गई।  वो तो गनीमत रही कि बस एक पेड़ पर अटक गई। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। इस हादसे में 2 छात्र घायल हुए हैं। 

पिथौरागढ़ बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 1 किलोमीटर दूरी पर बेरीनाग सानीखेत छलौड़ी मोटर मार्ग हादसा हुआ है।  एक निजी स्कूल की बस नंबर UK 04Pa0399 के साथ ये हादसा हुआ है।  ये बस स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी। तभी रोड में एक बिजली की लाइन का तार गिरा हुआ था। तार हटाने के लिए बस चालक इन्द्र सिंह बस से बाहर निकाला। इसी दौरान अचानक बस पीछे को चलने लगी। इस दौरान बस में सवार बच्चे और शिक्षक बस से बाहर उतर गए। लेकिन बस में दो बच्चे रह गये। बस करीब 50 फीट नीचे गिर गई। गनीमत रही कि बस एक पेड़ पर रुक गई। बस गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई. शिक्षक नरेंद्र सिंह धानिक ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला। दोनों बच्चों को सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया गया। वहां पर बच्चों का प्राथमिक उपचार चल रहा है।  बच्चों के सिर और हाथ में गंभीर चोट हैं। बस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। यदि बस पेड़ से नही रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल के स्टाफ ने सीएचसी बेरीनाग पहुंचकर बच्चों का हाल चाल जाना। प्रभारी निरीक्षक उमराव सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कारवाई की जायेगी। पिथौरागढ़ में दो दिन में ये दूसरी सड़क दुर्घटना है। रविवार रात बारात की एक जीप गहरी खाई में गिर गई थी। उस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी. 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। 
 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25