नई टिहरी। कोटी कालोनी में चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का उद्घाटन किया। 6 से 9 मार्च तक आयोजित होने वाले फेस्टिवल में विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। फेस्टिवल का उद्देश्य टिहरी जिले को प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते हुए, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड पयर्टन विकास परिषद व जिला प्रशासन ने कमर कसी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के साथ ही स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, मास्टर शेफ प्रतियोगिता, लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए फैशन शो, फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
आयोजन के दौरान अलग-अलग स्थानों पर मास्टर शेफ, फोटोग्राफी, पेटिंग, सोशल मीडिया रील, ग्रुप फैशन शो, मिस्टर एंड मिस टिहरी, राफ्टिंग, रैप सिंगिग प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। जिसमें प्रथम विजेता एक लाख रुपए तक का पुरस्कार जीत सकता है, इसी तरह दूसरे स्थान का विजेता 50 हजार, तीसरे स्थान का विजेता 25 हजार रुपए का पुरस्कार जीत सकता है, इसके साथ ही पांच-पांच हजार के 10 सांत्वना सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
उत्तराखण्डः चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का भव्य आगाज! सीएम धामी ने किया उद्घाटन, एडवेंचर स्पोर्ट्स और फैशन शो समेत कई प्रतियोगिताओं से सजेगा फेस्टिवल
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-03-06 13:50:45
कोटी कालोनी में चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का उद्घाटन किया।

उत्तराखण्डः चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का भव्य आगाज! सीएम धामी ने किया उद्घाटन, एडवेंचर स्पोर्ट्स और फैशन शो समेत कई प्रतियोगिताओं से सजेगा फेस्टिवल (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- कोटी कालोनी में चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का आगाज हो गया है।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का उद्घाटन किया।
- 6 से 9 मार्च तक आयोजित होने वाले फेस्टिवल में विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
- फेस्टिवल का उद्देश्य टिहरी जिले को प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते हुए, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करना है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
