रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो क्षेत्र में एक बार फिर बाघ के हमले ने दहशत फैला दी है। ढेला के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशी चराने गए एक 22 वर्षीय युवक को बाघ उसकी मां और चचेरे भाई के सामने ही हमला कर घसीटते हुए घने जंगल में ले गया। वन विभाग और ग्रामीणों द्वारा चलाए गए दो घंटे के सघन सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे इलाके में भय का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, फाटो वन गुज्जर खत्ता निवासी 22 वर्षीय दिलशाद पुत्र मोहम्मद गुलाम मुस्तफा अपनी मां नूरजहां और चचेरे भाई इमरान के साथ घर से महज 200 मीटर की दूरी पर मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान उत्तरी फाटो बीट के कक्ष संख्या 43 (कॉर्बेट की एंटी पोचिंग चौकी के पास) में घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक दिलशाद पर झपट्टा मार दिया। आंखों के सामने बेटे को बाघ के जबड़े में देख मां नूरजहां और भाई के होश उड़ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में कांबिंग शुरू की। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद झाड़ियों से दिलशाद का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। फाटो रेंज अधिकारी कृपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को शासन के नियमानुसार जल्द ही मुआवजा राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः रामनगर में फिर बाघ का आतंक! मां के सामने युवक को घसीट ले गया जंगल, दो घंटे बाद मिला शव
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-21 06:11:17
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो क्षेत्र में एक बार फिर बाघ के हमले ने दहशत फैला दी है। ढेला के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशी चराने गए एक 22 वर्षीय युवक को बाघ उसकी मां और चचेरे भाई के सामने ही हमला कर घसीटते हुए घने जंगल में ले गया।

उत्तराखण्डः रामनगर में फिर बाघ का आतंक! मां के सामने युवक को घसीट ले गया जंगल, दो घंटे बाद मिला शव (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो क्षेत्र में एक बार फिर बाघ के हमले ने दहशत फैला दी है।
- ढेला के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशी चराने गए एक 22 वर्षीय युवक को बाघ उसकी मां और चचेरे भाई के सामने ही हमला कर घसीटते हुए घने जंगल में ले गया।
- वन विभाग और ग्रामीणों द्वारा चलाए गए दो घंटे के सघन सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद हुआ।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
