रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सीएम ने सभी अधिकारियों को यात्रा तैयारियां समय पर करने और यात्रियों को सभी सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिये। साथ ही सीएम ने जंगलों में लग रही आग की समीक्षा भी की। रतूड़ा स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने पिरूल भी एकत्रित किया। साथ ही लोगों से जंगलों में लाग न लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिरूल से आग बहुत तेजी से फैलती है। ऐसे में समस्त अधिकारी फायर लाइन के तहत आग को नियंत्रण करने में मदद करेंगे। इस कार्य में उनके पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे।
दस मई से उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू हो रही है। देश-विदेश से भारी संख्या में तीर्थ यात्री यहां पहुंचने शुरू हो गये हैं। यात्रा तैयारियों की समीक्षा करने के लिये आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जो भी यात्री यहां आते हैं, उनके साथ अतिथि देवों भव का व्यवहार किया जाय। सभी यात्रा पड़ावों सहित केदारनाथ धाम में यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय। यहां आने वाले किसी भी यात्री को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिये। केदारनाथ पैदल मार्ग सहित धाम में साफ-सफाई, पेजयल, शौचालय, चिकित्सालय आदि की सम्पूर्ण व्यवस्थाएं की जाय। इसके साथ ही धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी समय पर किये जाय। उन्होंने कहा कि पुराने अनुभवों और सुझावों पर चर्चा की गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार यात्रा पर अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद है। इस बार साफ-सफाई अच्छी है। यात्रा मार्ग और एनएच भी अच्छा है। यात्रा कंट्रोल रूम बनाया गया है। यात्रा तैयारियों की समीक्षा करने के बाद सीएम ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण भी किया।
UttarakhanD: केदारनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों को मिले बेहतर सुविधाएं! सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग में लिया तैयारियों का जायजा
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2024-05-08 16:28:55
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सीएम ने सभी अधिकारियों को यात्रा तैयारियां समय पर करने और यात्रियों को सभी सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिये।

UttarakhanD: केदारनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों को मिले बेहतर सुविधाएं! सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग में लिया तैयारियों का जायजा (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली।
- इस दौरान सीएम ने सभी अधिकारियों को यात्रा तैयारियां समय पर करने और यात्रियों को सभी सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिये।
- साथ ही सीएम ने जंगलों में लग रही आग की समीक्षा भी की।
- रतूड़ा स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने पिरूल भी एकत्रित किया।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
