ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्डः हरिद्वार में लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली! एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-09-19 16:32:31
Prefer us on
शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर स्थित वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक को निशाना बनाने पहुंचे हमलावरों ने गोली चला दी।
उत्तराखण्डः हरिद्वार में लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली! एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

उत्तराखण्डः हरिद्वार में लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली! एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर स्थित वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक को निशाना बनाने पहुंचे हमलावरों ने गोली चला दी।
  • गोली युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती के बाजू में जा लगी।
  • घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
  • परिजन और आसपास के लोग घायल युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर स्थित वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक को निशाना बनाने पहुंचे हमलावरों ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती के बाजू में जा लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोग घायल युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हमलावरों का निशाना युवती नहीं, बल्कि उसके साथ रह रहा युवक अंश था। पुलिस के अनुसार अंश को निशाना बनाने के दौरान युवती बीच में आ गई, जिससे वह गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, घायल युवती राजीव नगर की रहने वाली है और हरिद्वार के खन्नानगर स्थित एक जिम में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती है। वह पिछले कुछ समय से मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में अंश नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बताया गया है कि शुक्रवार देर रात कुछ युवक अंश को निशाना बनाने के इरादे से उसके घर पहुंचे। आरोप है कि वहां विवाद के दौरान हमलावरों ने अंश पर गोली चला दी। इसी दौरान युवती बीच में आ गई और गोली उसके बाजू में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने वारदात से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर अंश को निशाना बनाने की वजह क्या थी और हमलावरों के साथ उसका पहले से कोई विवाद था या नहीं। प्रारंभिक जांच में अंश के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। हालांकिए गोली चलाने की वास्तविक वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है। सीओ सिटी सिसुपाल सिंह नेगी ने बताया कि झगड़े के दौरान गोली चलने से युवती घायल हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25