ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्डः कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी! गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की दबिश तेज

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-04 09:21:41
Prefer us on
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के बीच चल रहे कानूनी विवाद में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।
उत्तराखण्डः कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी! गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की दबिश तेज

उत्तराखण्डः कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी! गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की दबिश तेज (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के बीच चल रहे कानूनी विवाद में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।
  • मामले की जांच कर रही एसआईटी को आरोपित के खिलाफ कई अहम और पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।
  • इसके बाद गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर-जमानती वारंट हासिल कर लिया गया है।

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के बीच चल रहे कानूनी विवाद में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी को आरोपित के खिलाफ कई अहम और पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। इसके बाद गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर-जमानती वारंट हासिल कर लिया गया है। वारंट जारी होते ही पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। एसआईटी प्रभारी जया बलूनी के अनुसार, गिरधारी लाल साहू को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए तीन बार कानूनी नोटिस भेजे गए थे। इसके बावजूद वह जांच टीम के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। लगातार असहयोग के चलते पुलिस ने अदालत से गैर-जमानती वारंट प्राप्त किया। अब आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें रवाना की गई हैं और उनके संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपित को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया जाए। यह हाई-प्रोफाइल मामला अक्टूबर 2026 में तब सामने आया, जब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के कैंट थाने में अपने पति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मंत्री का आरोप है कि उन्हें एक ऐसी ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें उनके पति एक अन्य महिला के साथ मिलकर उनकी और उनके बच्चों की हत्या की साजिश रच रहे हैं। इसके अतिरिक्त, मंत्री ने आरोप लगाया कि गिरधारी लाल साहू ने वर्ष 2004 में खुद को अविवाहित बताकर उनसे विवाह किया था, जबकि वह पहले से विवाहित थे और उनके बच्चे भी थे। तहरीर में मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनियों के निदेशक पद से हटाने जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं। मंत्री रेखा आर्या द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उत्पीड़न की बात सार्वजनिक किए जाने के बाद से ही यह मामला राज्य की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब एसआईटी को मिले तकनीकी व दस्तावेजी साक्ष्यों और गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपित की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई हैं।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें