ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

अंकिता भंडारी प्रकरणः पहली बार मीडिया के सामने आए आरोपी पुलकित आर्य के पिता! वीआईपी की भूमिका से किया इनकार, पीड़िता के निजी जीवन पर विवादित टिप्पणियों से भड़का आक्रोश

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-15 11:31:52
Prefer us on
उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में है। इस बार विवाद की वजह मुख्य दोषी पुलकित आर्य के पिता और पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री विनोद आर्य तथा उनके अधिवक्ता अनुज पुंडीर द्वारा मीडिया के समक्ष दिए गए बयान हैं।
अंकिता भंडारी प्रकरणः पहली बार मीडिया के सामने आए आरोपी पुलकित आर्य के पिता! वीआईपी की भूमिका से किया इनकार, पीड़िता के निजी जीवन पर विवादित टिप्पणियों से भड़का आक्रोश

अंकिता भंडारी प्रकरणः पहली बार मीडिया के सामने आए आरोपी पुलकित आर्य के पिता! वीआईपी की भूमिका से किया इनकार, पीड़िता के निजी जीवन पर विवादित टिप्पणियों से भड़का आक्रोश (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में है।
  • इस बार विवाद की वजह मुख्य दोषी पुलकित आर्य के पिता और पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री विनोद आर्य तथा उनके अधिवक्ता अनुज पुंडीर द्वारा मीडिया के समक्ष दिए गए बयान हैं।
  • रविवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने मामले से जुड़ी 4085 पन्नों की कथित व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक की।

हरिद्वार। उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में है। इस बार विवाद की वजह मुख्य दोषी पुलकित आर्य के पिता और पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री विनोद आर्य तथा उनके अधिवक्ता अनुज पुंडीर द्वारा मीडिया के समक्ष दिए गए बयान हैं। रविवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने मामले से जुड़ी 4085 पन्नों की कथित व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक की। हालांकि, प्रेस वार्ता के दौरान अधिवक्ता द्वारा दिवंगत अंकिता के निजी जीवन और चरित्र को लेकर की गई विवादित टिप्पणियों ने एक नई सामाजिक और नैतिक बहस को जन्म दे दिया है। पत्रकारों से बातचीत में विनोद आर्य ने दावा किया कि उन्हें वर्ष 2023 में न्यायालय से अंकिता और उसके मित्र पुष्प के बीच हुई बातचीत की 4085 पन्नों की चैट प्राप्त हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चार्जशीट में शामिल होने के बावजूद एसआईटी ने इस चैट की अनदेखी की। आर्य के अनुसार, चैट से पता चलता है कि अंकिता और पुष्प विवाह करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जाति होने के कारण अंकिता के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने दावा किया कि इसी पारिवारिक प्रताड़ना के चलते अंकिता घर छोड़कर चली गई थी। विनोद आर्य ने कहा कि चैट में कहीं भी पुलकित का नाम नहीं है और जनदबाव व जनभावनाओं के चलते उनके बेटे तथा उसके साथियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। मामले में किसी वीआईपी की भूमिका को सिरे से खारिज करते हुए विनोद आर्य और उनके अधिवक्ता ने कहा कि इस प्रकरण में कोई वीआईपी शामिल नहीं था। आर्य ने आरोप लगाया कि पुलिस कस्टडी में उनके बेटे व साथियों के साथ मारपीट की गई और दो बार उनके रिजॉर्ट को जलाने की कोशिश हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि वर्तमान में चल रही सीबीआई जांच में इस 4085 पन्नों की चैट को भी शामिल किया जाए। दूसरी ओर, इस प्रेस वार्ता के दौरान अधिवक्ता द्वारा दिवंगत अंकिता और उसके मित्र के निजी संबंधों को लेकर की गई कथित टिप्पणियों पर समाज के विभिन्न वर्गों में तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। प्रबुद्ध वर्ग और आम लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जब अदालत गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुना चुकी है, तब एक दिवंगत युवती के चरित्र को सार्वजनिक बहस का विषय बनाकर आखिर क्या साबित करने का प्रयास किया जा रहा है? न्याय की मांग के बीच पीड़िता की गरिमा और सम्मान से हो रहे इस खिलवाड़ पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि पौड़ी जिले के श्रीकोट डोभ गांव की निवासी 19 वर्षीय अंकिता भंडारी यमकेश्वर के गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। 18 सितंबर 2022 को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। 24 सितंबर 2022 को चीला बैराज की नहर से उसका शव बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य, अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर ने उसे नहर में धक्का देकर हत्या की थी। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में व्यापक जनाक्रोश देखने को मिला था। लंबी सुनवाई के बाद 30 मई 2025 को अदालत ने तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि 9 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति दी थी।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार

BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार

🕒 2026-11-18 04:58:47पढ़ें →
उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →
खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी

खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी

🕒 2026-11-17 12:32:09पढ़ें →
पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण

पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण

🕒 2026-11-17 12:19:30पढ़ें →
उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

🕒 2026-11-17 12:10:26पढ़ें →
अंकिता भंडारी प्रकरणः पहली बार मीडिया के सामने आए आरोपी पुलकित आर्य के पिता! वीआईपी की भूमिका से किया इनकार, पीड़िता के निजी जीवन पर विवादित टिप्पणियों से भड़का आक्रोश | आवाज़ 24x7