ऋषिकेश। उत्तराखण्ड में आज मंगलवार सुबह सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, यहां ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत गूलर के पास हरिद्वार से जोशीमठ जा रही सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 6 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। हादसे की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस, गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकी का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। इसके साथ ही एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीमों ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और फायर सर्विस के जवान भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया जा रहा है, जहां से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई। अधिकारियों के मुताबिक बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 20 लोगों के घायल होने की जानकारी है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
Breaking: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा! 6 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर, 20 घायल
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-17 03:30:24
उत्तराखण्ड में आज मंगलवार सुबह सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, यहां ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत गूलर के पास हरिद्वार से जोशीमठ जा रही सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

Breaking: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा! 6 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर, 20 घायल (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तराखण्ड में आज मंगलवार सुबह सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, यहां ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत गूलर के पास हरिद्वार से जोशीमठ जा रही सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
- हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
- बस में करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार
🕒 2026-11-18 04:58:47पढ़ें →

उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ
🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →

खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी
🕒 2026-11-17 12:32:09पढ़ें →

पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण
🕒 2026-11-17 12:19:30पढ़ें →

उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश
🕒 2026-11-17 12:10:26पढ़ें →
