ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद: 6 दिवसीय दौरे पर आ रहीं प्रभारी कुमारी सैलजा,कुमाऊं से दून तक कसेगी सियासी कमर

🕒 Last Updated:2026-11-17 05:47:24
Prefer us on
आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को धार देने और चुनावी वैतरणी पार करने के लिए पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा आज से छह दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रही हैं।
उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद: 6 दिवसीय दौरे पर आ रहीं प्रभारी कुमारी सैलजा,कुमाऊं से दून तक कसेगी सियासी कमर

उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद: 6 दिवसीय दौरे पर आ रहीं प्रभारी कुमारी सैलजा,कुमाऊं से दून तक कसेगी सियासी कमर (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को धार देने और चुनावी वैतरणी पार करने के लिए पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा आज से छह दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रही हैं।
  • उनका यह दौरा राजनीतिक गलियारों में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि पार्टी इस बार सत्ता वापसी के लिए जमीनी स्तर पर व्यापक लामबंदी और आक्रामक रणनीति अपनाने जा रही है।
  • प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को धार देने और चुनावी वैतरणी पार करने के लिए पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा आज से छह दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रही हैं। उनका यह दौरा राजनीतिक गलियारों में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि पार्टी इस बार सत्ता वापसी के लिए जमीनी स्तर पर व्यापक लामबंदी और आक्रामक रणनीति अपनाने जा रही है।

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनावी तैयारियों को धार देने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा 17 नवंबर से छह दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। अपने दौरे के दौरान वह कुमाऊं मंडल से लेकर देहरादून तक पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें कर संगठन की स्थिति का आकलन करेंगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और पार्टी की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करेंगी। प्रदेश प्रभारी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब कांग्रेस प्रदेश में भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला रही है। कुमारी सैलजा इस अभियान में भी शामिल होंगी और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच पहुंचेंगी। पार्टी का प्रयास है कि चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने के साथ ही सरकार के खिलाफ उठाए जा रहे मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह के अनुसार, कुमारी सैलजा 17 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे टनकपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद 18 नवंबर को सुबह 10:30 बजे लोहाघाट में जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर दो बजे पिथौरागढ़ में भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में भाग लेने के साथ कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगी। दौरे के तीसरे दिन 19 नवंबर को दोपहर 12 बजे गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के बेरीनाग में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे बागेश्वर में संगठनात्मक मजबूती को लेकर बैठक होगी। इन बैठकों में बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, 21 नवंबर को सुबह 11 बजे कुमारी सैलजा थराली विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी चमोली के थराली से शामिल होंगे। कुमाऊं मंडल के दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव सहित पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेता भी विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। दौरे के अंतिम दिन 22 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे देहरादून में प्रदेश प्रभारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी। इसमें प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक चुनौतियों, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा भी संगठन को सक्रिय करने के लिए गढ़वाल मंडल के दौरे पर हैं। वह 15 से 20 नवंबर तक रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद 21 नवंबर को थराली विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस के इस छह दिवसीय कार्यक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब पार्टी नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती कार्यकर्ताओं को एकजुट करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और सरकार के खिलाफ उठाए जा रहे मुद्दों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की है। सैलजा के दौरे से पार्टी की चुनावी तैयारियों को किस तरह दिशा मिलती है, इस पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
मनीला में महाकूटनीति: क्वाड की ऐतिहासिक वापसी, ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया 'टफ गाइ', हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नए युग का आगाज

मनीला में महाकूटनीति: क्वाड की ऐतिहासिक वापसी, ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया 'टफ गाइ', हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नए युग का आगाज

🕒 2026-11-17 11:32:14पढ़ें →
भारत-आसियान संबंधों का नया क्षितिज: पीएम मोदी के मनीला दौरे से क्षेत्रीय कूटनीति को मिलेगी नई गति

भारत-आसियान संबंधों का नया क्षितिज: पीएम मोदी के मनीला दौरे से क्षेत्रीय कूटनीति को मिलेगी नई गति

🕒 2026-11-16 11:53:29पढ़ें →
जौलजीबी मेले में महासंग्राम: सीएम धामी के कार्यक्रम में मंच पर भिड़े विधायक हरीश धामी और अधिकारी,माइक बंद होने पर हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट से सनसनी

जौलजीबी मेले में महासंग्राम: सीएम धामी के कार्यक्रम में मंच पर भिड़े विधायक हरीश धामी और अधिकारी,माइक बंद होने पर हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट से सनसनी

🕒 2026-11-14 12:22:18पढ़ें →
हैदराबाद की सड़कों पर राहुल गांधी का अनोखा अंदाज: गिग वर्कर्स की स्कूटी पर पीछे बैठकर निकाली बाइक रैली,सीएम रेवंत रेड्डी भी रहे साथ,सोशल सिक्योरिटी स्कीम' का किया आगाज

हैदराबाद की सड़कों पर राहुल गांधी का अनोखा अंदाज: गिग वर्कर्स की स्कूटी पर पीछे बैठकर निकाली बाइक रैली,सीएम रेवंत रेड्डी भी रहे साथ,सोशल सिक्योरिटी स्कीम' का किया आगाज

🕒 2026-11-14 11:55:32पढ़ें →
पिथौरागढ़ में जौलजीबी मेले का सीएम धामी ने किया उद्घाटन, भारत-नेपाल की साझा विरासत है काली-गोरी के संगम का ये मेला

पिथौरागढ़ में जौलजीबी मेले का सीएम धामी ने किया उद्घाटन, भारत-नेपाल की साझा विरासत है काली-गोरी के संगम का ये मेला

🕒 2026-11-14 11:10:35पढ़ें →