हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 64.80 लाख रुपये कीमत की 216 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी हल्द्वानी मंडी में सब्जी बेचने के व्यवसाय की आड़ लेकर युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने का काला धंधा चला रहा था। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि विजन के तहत जिलेभर में नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों और एसओजी टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में 16 नवंबर को कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मंडी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। जब टीम मंडी स्थित पीडब्ल्यूडी गेट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर रोक लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 216 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान 30 वर्षीय शरीष कुमार पुत्र ईश्वरी प्रसाद, निवासी ग्राम गालिबपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह हल्द्वानी मंडी में सब्जी का कारोबार करता है। अधिक मुनाफा कमाने और पैसों के लालच में वह अपने गृह जनपद के ही एक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी लाया थाए ताकि यहां स्थानीय स्तर पर इसकी सप्लाई कर सके। एसएसपी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालने पर पता चला है कि वह बेहद शातिर किस्म का तस्कर है। इससे पहले भी वह हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल की हवा खा चुका है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
हल्द्वानीः सब्जी बेचने की आड़ में चल रहा था नशे का काला कारोबार! पुलिस और एसओजी ने पकड़ा तस्कर, 64.80 लाख रुपये की स्मैक बरामद
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-17 12:05:07
नैनीताल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 64.80 लाख रुपये कीमत की 216 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

हल्द्वानीः सब्जी बेचने की आड़ में चल रहा था नशे का काला कारोबार! पुलिस और एसओजी ने पकड़ा तस्कर, 64.80 लाख रुपये की स्मैक बरामद (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- नैनीताल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 64.80 लाख रुपये कीमत की 216 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
- चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी हल्द्वानी मंडी में सब्जी बेचने के व्यवसाय की आड़ लेकर युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने का काला धंधा चला रहा था।
- मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ.
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ
🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →

खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी
🕒 2026-11-17 12:32:09पढ़ें →

पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण
🕒 2026-11-17 12:19:30पढ़ें →

उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश
🕒 2026-11-17 12:10:26पढ़ें →

उत्तराखण्डः साइबेरिया से हजारों मील का सफर तय कर कपकोट पहुंची गैडवॉल डक! असों नदी में पहली बार दिखे विदेशी मेहमान, मार्च तक बनी रहेगी चहलपहल
🕒 2026-11-17 11:51:58पढ़ें →
