ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

जौलजीबी मेला मंच तोड़फोड़ प्रकरणः कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीएम धामी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-15 11:55:03
Prefer us on
ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान मंच पर हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
जौलजीबी मेला मंच तोड़फोड़ प्रकरणः कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीएम धामी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

जौलजीबी मेला मंच तोड़फोड़ प्रकरणः कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीएम धामी ने दी तीखी प्रतिक्रिया (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान मंच पर हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
  • जौलजीबी पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए धारचूला के कांग्रेस विधायक एवं मेला समिति के अध्यक्ष हरीश सिंह धामी समेत छह लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
  • उधर, इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस के चाल, चरित्र और व्यवहार का प्रतिबिंब बताया है।

पिथौरागढ़। ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान मंच पर हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जौलजीबी पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए धारचूला के कांग्रेस विधायक एवं मेला समिति के अध्यक्ष हरीश सिंह धामी समेत छह लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस के चाल, चरित्र और व्यवहार का प्रतिबिंब बताया है। गौरतलब है कि 14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया था। जनसभा को संबोधित करने के बाद जब मुख्यमंत्री मंच से रवाना हुए, तो स्थानीय विधायक हरीश धामी इस बात से नाराज हो गए कि उन्हें मंच पर बोलने का अवसर नहीं दिया गया और न ही उनकी बात सुनी गई। आरोप है कि इसी नाराजगी में विधायक और उनके समर्थक मंच पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान समझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के साथ धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में भी बाधा उत्पन्न की गई। घटना के विरोध में देर शाम स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जौलजीबी कोतवाली पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और विधायक हरीश धामी व उनके समर्थकों के विरुद्ध तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर विधायक हरीश सिंह धामी, राम सिंह रोकया, सौरभ मर्तोलिया, नृप सिंह, मनोहर टोलिया, विक्रम दानू तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 121(1), 132, 191(2), 324(3) और 352 के तहत केस दर्ज किया है। जौलजीबी कोतवाल हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले के शुभारंभ अवसर पर हुए इस घटनाक्रम को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का ऐसा आचरण पहले भी कई स्थानों पर देखने को मिला है और जौलजीबी में जो कुछ हुआ, उसे पूरा उत्तराखंड देख रहा है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार

BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार

🕒 2026-11-18 04:58:47पढ़ें →
उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →
खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी

खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी

🕒 2026-11-17 12:32:09पढ़ें →
पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण

पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण

🕒 2026-11-17 12:19:30पढ़ें →
उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

🕒 2026-11-17 12:10:26पढ़ें →
जौलजीबी मेला मंच तोड़फोड़ प्रकरणः कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीएम धामी ने दी तीखी प्रतिक्रिया | आवाज़ 24x7