ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह: सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं! बोले- यूसीसी राज्य की 50 प्रतिशत आबादी की शत-प्रतिशत सुरक्षा का कानून

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-15 09:57:37
Prefer us on
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, कालाढूंगी में आयोजित 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह: सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं! बोले- यूसीसी राज्य की 50 प्रतिशत आबादी की शत-प्रतिशत सुरक्षा का कानून

कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह: सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं! बोले- यूसीसी राज्य की 50 प्रतिशत आबादी की शत-प्रतिशत सुरक्षा का कानून (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, कालाढूंगी में आयोजित 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली माताओं-बहनों को सम्मानित किया और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
  • उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के साहस, त्याग और योगदान के बिना उत्तराखंड की प्रगति की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

कालाढूंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, कालाढूंगी में आयोजित 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली माताओं-बहनों को सम्मानित किया और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के साहस, त्याग और योगदान के बिना उत्तराखंड की प्रगति की कल्पना भी नहीं की जा सकती। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः" श्लोक के माध्यम से भारतीय संस्कृति में नारी के सर्वोच्च स्थान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नारी का वास्तविक सम्मान तभी सार्थक है, जब उसे समान अवसर मिलें, उसके निर्णयों को महत्व दिया जाए और वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने। अपनी माता के संघर्षों को याद करते हुए सीएम धामी भावुक हो गए और कहा कि पहाड़ की माताओं-बहनों का मनोबल हिमालय से भी ऊंचा है। उन्होंने कहा कि जब नारी सशक्त होती है, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले महिलाओं के नाम पर केवल राजनीति होती थी, लेकिन आज स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला, जन-धन, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। उन्होंने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लोकतंत्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 1 दिसंबर को राज्य की 5.20 लाख बहनों के खातों में दो किस्तों में धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। वर्तमान में प्रदेश के 71 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से 5 लाख से ज्यादा बहनें जुड़ी हैं और 3.50 लाख महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना' के तहत 700 बहनों को 6 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है, वहीं 'हाउस ऑफ हिमालयाज' ब्रांड से जुड़ी 5,500 महिलाओं ने 6 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अपनी डूबती राजनीतिक नैया बचाने के लिए अंकिता भंडारी जैसे दुखद मामले पर भी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईटी की निष्पक्ष जांच के बाद तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है और वे चार साल से जेल में हैं। सरकार ने परिवार की भावना का सम्मान करते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश भी की है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे राज्य की 50 प्रतिशत महिला आबादी की शत-प्रतिशत सुरक्षा का ऐतिहासिक कानून बताया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने खेल, शिक्षा, कृषि और स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संतोषी गुरुरानी, नमिता पाठक, निकिता सिंह, मोनी रावत, चंपा नैनवाल, ममता गुप्ता, गीतांजलि, हिना बिष्ट, भार्गवी रावत, डॉली बिष्ट, भूमिका जयंतवाल, लखपति दीदी दमयंती बिष्ट, पद्मा बोहरा, कंचन भंडारी, मंजू रौतेला, सावित्री गरजोला, शिवानी रावत, तनुजा खानायत और पूजा व रूपा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्य, दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, आईजी निवेदिता कुकरेती, डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी मंजूनाथ टीसी सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

कालाढूंगी के विकास के लिए मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं
कालाढूंगी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 200 नए विद्युत पोल स्थापित किए जाएंगे।
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुजरौड़ा के नवाड़ तोक सैलानी में सड़क का नवनिर्माण होगा।
युवाओं और खिलाड़ियों के लिए कालाढूंगी में एक मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा।
गोडापड़ाव बाईपास मार्ग से ग्राम बजवालपुर-किशनपुर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कालाढूंगी अस्पताल का उच्चीकरण किया जाएगा।
पर्यटन सत्र 2026-27 में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में महिलाओं को रोजगार देने के लिए 70 अतिरिक्त महिला जिप्सियों का पंजीकरण किया जाएगा।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार

BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार

🕒 2026-11-18 04:58:47पढ़ें →
उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →
खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी

खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी

🕒 2026-11-17 12:32:09पढ़ें →
पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण

पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण

🕒 2026-11-17 12:19:30पढ़ें →
उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

🕒 2026-11-17 12:10:26पढ़ें →
कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह: सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं! बोले- यूसीसी राज्य की 50 प्रतिशत आबादी की शत-प्रतिशत सुरक्षा का कानून | आवाज़ 24x7