ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

नैनीताल के कैंचीधाम के पास दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, बरेली के एक युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

🕒 Last Updated:2026-11-12 10:16:46
Prefer us on
उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर के समीप एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां निगलाट गांव के पास पर्यटकों से भरी एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
नैनीताल के कैंचीधाम के पास दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, बरेली के एक युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

नैनीताल के कैंचीधाम के पास दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, बरेली के एक युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
  • विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर के समीप एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां निगलाट गांव के पास पर्यटकों से भरी एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
  • इस भीषण दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के बरेली से आए पांच लोगों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नैनीताल। उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर के समीप एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां निगलाट गांव के पास पर्यटकों से भरी एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के बरेली से आए पांच लोगों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मध्यरात्रि के अंधेरे में एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए त्वरित राहत एवं बचाव अभियान के कारण चार लोगों की जान बचाई जा सकी। 

कैंचीधाम के समीप निगलाट गांव में गुरुवार मध्यरात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। बरेली के पांच लोगों को लेकर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रात के घने अंधेरे और दुर्गम पहाड़ी रास्ते के बीच सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांच लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात आपदा नियंत्रण कक्ष को कैंचीधाम के पास निगलाट क्षेत्र में कार के खाई में गिरने की सूचना मिली। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दुर्घटनाग्रस्त कार का पंजीकरण संख्या यूपी25ईजे4586 बताया गया है। वाहन में बरेली निवासी पांच लोग सवार थे। पहाड़ी क्षेत्र में रात का अंधेरा और खाई की गहराई बचाव दल के सामने बड़ी चुनौती थी। मौके पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। टीम के जवानों ने सावधानीपूर्वक खाई में उतरकर घायलों तक पहुंच बनाई। काफी मशक्कत के बाद चार घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया। हादसे में संदीप शर्मा की मौत हो गई। बचाव दल ने उनका शव भी खाई से बाहर निकाला और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान 23 वर्षीय सनी, 29 वर्षीय अनुज तिवाड़ी, संचित और रवि के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कार अनुज चला रहा था। इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर रात के समय वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। हालांकि, दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल चारों घायलों का उपचार जारी है और एक व्यक्ति की मौत से उसके परिजनों में शोक का माहौल है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

नैनीताल के कैंचीधाम के पास दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, बरेली के एक युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल | आवाज़ 24x7