नई दिल्ली। हैदराबाद से एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है, यहां स्ट्रीट पर मोमोज खाने से 15 लोग बीमार पड़ गए, जबकि एक महिला की मौत हो गयी। घटना के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बंजारा हिल्स थाना इलाके के नंदीनगर में एक दुखद घटना हुई, जहां 31 साल की एक महिला की स्ट्रीट फूड स्टॉल से मोमोज खाने के बाद कथित तौर पर मौत हो गई। महिला की पहचान नंदीनगर की रहने वाली रेशमा बेगम के रूप में हुई है। इसके अलावा उसी स्टॉल पर मोमोज खाने से 15 अन्य लोग बीमार पड़ गए। मृतक महिला के परिवार के एक सदस्य ने पुलिस से शिकायत की कि मोमोज खाने के बाद वह बीमार पड़ गई और बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला के शव को दफना दिया गया है और उसकी मौत का कारण पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई पर फैसला अभी नहीं लिया गया है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
खबर परेशान करती है! यहां मोमोज खाने के बाद हुई महिला की मौत, बीमार पड़े 15 लोग
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2024-10-29 12:01:55
हैदराबाद से एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है, यहां स्ट्रीट पर मोमोज खाने से 15 लोग बीमार पड़ गए, जबकि एक महिला की मौत हो गयी।

खबर परेशान करती है! यहां मोमोज खाने के बाद हुई महिला की मौत, बीमार पड़े 15 लोग (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- हैदराबाद से एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है, यहां स्ट्रीट पर मोमोज खाने से 15 लोग बीमार पड़ गए, जबकि एक महिला की मौत हो गयी।
- घटना के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
- वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
- पुलिस के मुताबिक बंजारा हिल्स थाना इलाके के नंदीनगर में एक दुखद घटना हुई, जहां 31 साल की एक महिला की स्ट्रीट फूड स्टॉल से मोमोज खाने के बाद कथित तौर पर मौत हो गई।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

नैनीताल के कैंचीधाम के पास दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, बरेली के एक युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
🕒 2026-11-12 10:16:46
मौत को मात देकर लौटे यूट्यूबर सलीम वास्तिकः आईसीयू से सामने आया पहला वीडियो! डॉक्टरों की आवाज पर दी प्रतिक्रिया, अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट
🕒 2026-03-06 12:56:56
क्रांतिकारी बदलावः वैज्ञानिकों ने कैंसर कोशिकाओं को वापस सामान्य कोशिकाओं में बदलने का तरीका खोज निकाला
🕒 2024-12-28 15:05:17
भारत में पहली बार तीन चरणों शुरू हुआ डेंगू वैक्सीन का ट्रायल! स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
🕒 2024-08-14 18:05:12
