ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

मौत को मात देकर लौटे यूट्यूबर सलीम वास्तिकः आईसीयू से सामने आया पहला वीडियो! डॉक्टरों की आवाज पर दी प्रतिक्रिया, अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-03-06 12:56:56
Prefer us on
मशहूर यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक की सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सोशल मीडिया पर उनके होश में आने का वीडियो वायरल होने के बाद समर्थकों ने राहत की सांस ली है।
मौत को मात देकर लौटे यूट्यूबर सलीम वास्तिकः आईसीयू से सामने आया पहला वीडियो! डॉक्टरों की आवाज पर दी प्रतिक्रिया, अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट

मौत को मात देकर लौटे यूट्यूबर सलीम वास्तिकः आईसीयू से सामने आया पहला वीडियो! डॉक्टरों की आवाज पर दी प्रतिक्रिया, अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • मशहूर यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक की सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
  • सोशल मीडिया पर उनके होश में आने का वीडियो वायरल होने के बाद समर्थकों ने राहत की सांस ली है।
  • बता दें कि पिछले दिनों गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर उनके कार्यालय में घुसकर दो बाइक सवार हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था।
  • जिसके बाद से वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

नई दिल्ली। मशहूर यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक की सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सोशल मीडिया पर उनके होश में आने का वीडियो वायरल होने के बाद समर्थकों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि पिछले दिनों गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर उनके कार्यालय में घुसकर दो बाइक सवार हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद से वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। बताया जा रहा है कि अब उन्हें होश आ गया है और उन्होंने डॉक्टरों की आवाज पर प्रतिक्रिया दी है। सलीम वास्तिक की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए पांच सेकंड के एक वीडियो में वह अस्पताल के बिस्तर पर आंखें खोलते नजर आ रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वे अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं और उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सलीम के होश में आने की खबर मिलते ही उनके परिचितों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि घटना वाले दिन सलीम वास्तिक अपने लोनी स्थित दफ्तर में अकेले थे, तभी बाइक सवार दो हमलावर वहां पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि हमलावरों ने उन पर कितनी बेरहमी से वार किए थे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान जीशान और गुलफाम के रूप में की। इस बर्बर हमले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावर भाइयों का अंत कर दिया है। पहले लोनी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में छोटा भाई जीशान मारा गया। इसके बाद इंदिरापुरम इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दूसरी मुठभेड़ में बड़ा भाई गुलफाम भी ढेर हो गया।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

मौत को मात देकर लौटे यूट्यूबर सलीम वास्तिकः आईसीयू से सामने आया पहला वीडियो! डॉक्टरों की आवाज पर दी प्रतिक्रिया, अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट | आवाज़ 24x7