ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका! आतंकी संगठन 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन' ने ली हमले की जिम्मेदारी

🕒 Last Updated:2026-11-07 06:10:16
Prefer us on
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार देर रात हुए एक जोरदार धमाके ने पूरे सुरक्षा तंत्र को हिलाकर रख दिया है।
गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका! आतंकी संगठन 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन' ने ली हमले की जिम्मेदारी

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका! आतंकी संगठन 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन' ने ली हमले की जिम्मेदारी (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार देर रात हुए एक जोरदार धमाके ने पूरे सुरक्षा तंत्र को हिलाकर रख दिया है।
  • इस शक्तिशाली विस्फोट की गूंज से न सिर्फ पुलिस चौकी के परखच्चे उड़े, बल्कि खिड़कियों के कांच टूटकर फर्श पर बिखर गए।
  • गनीमत यह रही कि घटना के समय चौकी के भीतर अधिक संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा टल गया।

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार देर रात हुए एक जोरदार धमाके ने पूरे सुरक्षा तंत्र को हिलाकर रख दिया है। इस शक्तिशाली विस्फोट की गूंज से न सिर्फ पुलिस चौकी के परखच्चे उड़े, बल्कि खिड़कियों के कांच टूटकर फर्श पर बिखर गए। गनीमत यह रही कि घटना के समय चौकी के भीतर अधिक संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा टल गया। हालांकि, इस हादसे में चौकी पर कुछ सामान पहुँचाने आया एक निर्दोष डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।

 गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी के भीतर हुए जोरदार धमाके ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार देर रात हुए इस विस्फोट से पुलिस चौकी की खिड़कियों के कांच टूटकर बिखर गए और अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान चौकी में मौजूद एक डिलीवरी कर्मी कांच के टुकड़े लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की गंभीरता उस समय और बढ़ गई, जब तहरीक-उल-मुजाहिदीन नामक संगठन ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट जारी कर धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात वसुंधरा पुलिस चौकी में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के समय चौकी में एक उपनिरीक्षक और सामान पहुंचाने आया डिलीवरी कर्मी मौजूद थे। गनीमत रही कि उस समय चौकी में अधिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। धमाके के बाद चौकी की खिड़कियों के शीशे टूट गए और कांच के टुकड़े फर्श पर फैल गए। अंदर रखा सामान भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस आयुक्त राज करण नायर, इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इस बीच, 'गाजी-2' नामक एक्स खाते से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें तहरीक-ए-मुजाहिदीन-ए-हिंदुस्तान ने वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में संगठन ने कथित तौर पर इसे भगवा सरकार के खिलाफ कार्रवाई बताते हुए पुलिस को निशाना बनाने की बात कही। साथ ही अपने घर, मस्जिद, धर्म और संस्कृति की रक्षा के नाम पर लड़ाई जारी रखने की धमकी भी दी गई। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। जांच एजेंसियां पोस्ट की सत्यता, खाते के संचालन और संगठन से उसके संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही हैं। इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि विस्फोट किस वस्तु या पदार्थ से हुआ, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। घटना के समय चौकी में एक उपनिरीक्षक और डिलीवरी कर्मी मौजूद थे। कांच के टुकड़े लगने से डिलीवरी कर्मी घायल हुआ है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस घटना ने सार्वजनिक सुरक्षा और पुलिस प्रतिष्ठानों की निगरानी को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चौकी के भीतर धमाका आखिर किस वजह से हुआ और सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाले खाते के पीछे कौन है? फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। धमाके की असली वजह और कथित संगठन के दावे की सच्चाई सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

अपनी माटी से जुड़ाव और विकास का नया अध्याय: देहरादून में 13 नवंबर को सजेगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन

अपनी माटी से जुड़ाव और विकास का नया अध्याय: देहरादून में 13 नवंबर को सजेगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन

🕒 2026-11-07 13:27:17
बाल-बाल बची टीम इंडिया: खराब बल्लेबाजी के बीच बारिश बनी 'संकटमोचन', भारत ने 2-0 से बनाई अजेय बढ़त

बाल-बाल बची टीम इंडिया: खराब बल्लेबाजी के बीच बारिश बनी 'संकटमोचन', भारत ने 2-0 से बनाई अजेय बढ़त

🕒 2026-11-07 13:19:15
मेरे जेल जाने से अगर मेरी पत्नी खुश है तो यही सही! गिरफ्तारी के बाद बोले गिरधारी लाल, क्या रसूख पर भारी पड़ी कानून की चाबुक?

मेरे जेल जाने से अगर मेरी पत्नी खुश है तो यही सही! गिरफ्तारी के बाद बोले गिरधारी लाल, क्या रसूख पर भारी पड़ी कानून की चाबुक?

🕒 2026-11-07 12:47:40
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा: अमेरिका में हिरासत में लिया गया खतरनाक गैंगस्टर 'हैरी बॉक्सर',भारतीय एजेंसियों की पैनी नजर

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा: अमेरिका में हिरासत में लिया गया खतरनाक गैंगस्टर 'हैरी बॉक्सर',भारतीय एजेंसियों की पैनी नजर

🕒 2026-11-07 06:20:44
नैनीताल बीडी पांडे जिला अस्पताल के बाहर मिला नवजात का भ्रूण! सफाई कर्मियों ने देखा तो मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल बीडी पांडे जिला अस्पताल के बाहर मिला नवजात का भ्रूण! सफाई कर्मियों ने देखा तो मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

🕒 2026-11-06 07:44:37