ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

टीम इंडिया का ऐतिहासिक पराक्रम: न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज! कीवियों का घरेलू विजय रथ रोका

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-15 10:15:48
Prefer us on
भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को बे ओवल में खेले गए पांचवें और निर्णायक वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रनों से शिकस्त दी।
टीम इंडिया का ऐतिहासिक पराक्रम: न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज! कीवियों का घरेलू विजय रथ रोका

टीम इंडिया का ऐतिहासिक पराक्रम: न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज! कीवियों का घरेलू विजय रथ रोका (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को बे ओवल में खेले गए पांचवें और निर्णायक वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रनों से शिकस्त दी।
  • इस रोमांचक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया है।
  • इस जीत की सबसे खास बात यह रही कि भारत ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर उसके लगातार 11 वनडे सीरीज जीतने के अजेय अभियान पर विराम लगा दिया।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को बे ओवल में खेले गए पांचवें और निर्णायक वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रनों से शिकस्त दी। इस रोमांचक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया है। इस जीत की सबसे खास बात यह रही कि भारत ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर उसके लगातार 11 वनडे सीरीज जीतने के अजेय अभियान पर विराम लगा दिया। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने महज 34 रनों के स्कोर पर अपने तीन शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा (7), विराट कोहली (5) और ऋतुराज गायकवाड़ (18) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (22) और अक्षर पटेल ने चौथे विकेट के लिए 52 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाला। निचले क्रम में अक्षर पटेल और ईशान किशन ने संयम भरी बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अक्षर ने 55 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 58 गेंदों पर 46 रनों की उपयोगी पारी खेली। अंत में अर्शदीप सिंह (14) और मोहम्मद सिराज (नाबाद 14) के योगदान की बदौलत भारत ने 42.1 ओवरों में 209 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और मिचेल सेंटनर ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि मैथ्यू फिशर को दो सफलताएं मिलीं। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम भारतीय तेज गेंदबाजों के कहर के सामने टिक नहीं सकी और 48.1 ओवरों में 187 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के गिरे 10 में से सात विकेट भारतीय पेसर्स ने झटके। मोहम्मद सिराज ने टिम सीफर्ट (14) और खतरनाक फिन एलन (1) को आउट कर शुरुआती झटके दिए। वहीं, अर्शदीप सिंह ने विल यंग (22), निक केली (24) और क्रिस्टियन क्लार्क (16) के अहम विकेट निकालकर मेजबान टीम की कमर तोड़ दी। इस मैच से अपना वनडे डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज यश ठाकुर (भारत के 267वें वनडे खिलाड़ी) ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (31) को आउट कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। मध्यक्रम में माइकल ब्रेसवेल (19) और कप्तान मिचेल सेंटनर (24) ने संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन अक्षर पटेल (2 विकेट), नमन धीर और आकिब नबी की सधी हुई गेंदबाजी ने कीवियों को लक्ष्य से पहले ही रोक दिया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। गौरतलब है कि भारत ने ऑकलैंड और वेलिंगटन में खेले गए शुरुआती दोनों मैच जीते थे, जबकि हैमिल्टन में तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने बड़ी जीत दर्ज कर वापसी की थी, लेकिन निर्णायक मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर सीरीज देश के नाम कर दी।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार

BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार

🕒 2026-11-18 04:58:47पढ़ें →
उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →
खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी

खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी

🕒 2026-11-17 12:32:09पढ़ें →
पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण

पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण

🕒 2026-11-17 12:19:30पढ़ें →
उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

🕒 2026-11-17 12:10:26पढ़ें →