नैनीताल। उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से हो रहे पलायन और पहाड़ों में पीछे छूट गए बुजुर्गों की पीड़ा को दर्शाती फिल्म 'PYRE चिता' का आज नैनीताल में निशुल्क प्रदर्शन किया गया। मल्लीताल स्थित कैपिटल सिनेमा हॉल में आयोजित इस विशेष शो को देखने के लिए शहर के तमाम लोग पहुंचे। फिल्म ने पहाड़ की कठिन जिंदगी और लगातार खाली होते गांवों की तस्वीर को पर्दे पर जीवंत कर दिया। फिल्म की कहानी उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव और इसके चलते तेजी से बढ़ते पलायन के इर्द-गिर्द घूमती है। अस्पताल, स्कूल, सड़क और रोजगार जैसी जरूरी सुविधाओं के अभाव में युवा बेहतर भविष्य की तलाश में गांव छोड़ रहे हैं, जबकि पीछे रह जाते हैं बुजुर्ग, जो अकेलेपन और कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने को मजबूर हैं। फिल्म में पदम सिंह और हीरा देवी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। हिंदी और मलयालम भाषा में प्रदर्शित यह फिल्म करीब दो घंटे की है। फिल्म देख रहे युवाओं का कहना है आज के दौर में उत्तराखंड के लिए यह फिल्म बेहद जरूरी है। रामायण की कहानी तो सभी जानते हैं, लेकिन 'PYRE चिता' उत्तराखंड की वास्तविकता और यहां के गांवों की उस सच्चाई को सामने लाती है, जिससे हर व्यक्ति को जुड़ना चाहिए। यह फिल्म बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को सोचने पर मजबूर करेगी कि हमारा अस्तित्व, हमारी पहचान और हमारी जड़ें कहां हैं। उत्तराखंड के गांवों से पलायन का मुद्दा केवल सामाजिक नहीं, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा से भी जुड़ा है। फिल्म निर्माताओं को ऐसे महत्वपूर्ण विषयों पर फिल्में बनानी चाहिए, ताकि इन मुद्दों पर चर्चा हो और उनके समाधान निकल सकें। फिल्म के इंटरवल और समापन पर मां नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ों से युवाओं का पलायन एक बीमारी की तरह है। इसे रोकने के लिए युवाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में पर्यटन सहित रोजगार के नए अवसर तलाशने होंगे, ताकि पहाड़ों में आजीविका के साधन विकसित हो सकें। राम लाल ब्रदर्स फर्म के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस फिल्म का प्रदर्शन प्रायोजित किया गया। फिल्म को कई बेस्ट फिल्म, ग्रैंड ज्यूरी और बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड मिल चुके हैं।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
नैनीताल में गूंजा पहाड़ के पलायन और बुजुर्गों के दर्द का सच! फिल्म 'PYRE चिता' का कैपिटल सिनेमा में निशुल्क प्रदर्शन, खाली होते गांवों और अपनों के इंतजार में पीछे छूटते बुजुर्गों की पीड़ा ने दर्शकों को झकझोरा
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-15 11:38:48
उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से हो रहे पलायन और पहाड़ों में पीछे छूट गए बुजुर्गों की पीड़ा को दर्शाती फिल्म 'PYRE चिता' का आज नैनीताल में निशुल्क प्रदर्शन किया गया।

नैनीताल में गूंजा पहाड़ के पलायन और बुजुर्गों के दर्द का सच! फिल्म 'PYRE चिता' का कैपिटल सिनेमा में निशुल्क प्रदर्शन, खाली होते गांवों और अपनों के इंतजार में पीछे छूटते बुजुर्गों की पीड़ा ने दर्शकों को झकझोरा (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से हो रहे पलायन और पहाड़ों में पीछे छूट गए बुजुर्गों की पीड़ा को दर्शाती फिल्म 'PYRE चिता' का आज नैनीताल में निशुल्क प्रदर्शन किया गया।
- मल्लीताल स्थित कैपिटल सिनेमा हॉल में आयोजित इस विशेष शो को देखने के लिए शहर के तमाम लोग पहुंचे।
- फिल्म ने पहाड़ की कठिन जिंदगी और लगातार खाली होते गांवों की तस्वीर को पर्दे पर जीवंत कर दिया।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार
🕒 2026-11-18 04:58:47पढ़ें →

उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ
🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →

खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी
🕒 2026-11-17 12:32:09पढ़ें →

पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण
🕒 2026-11-17 12:19:30पढ़ें →

उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश
🕒 2026-11-17 12:10:26पढ़ें →
