रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर से कुछ दूरी पर एक किशोरी का शव लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा है और जांच पड़ताल की जा रही है। जानकारी के अनुसार गदरपुर के खुशालपुर निवासी 15 रमनदीप कौर पुत्री जसवंत सिंह देर रात परिजनों के साथ खाने के बाद कमरे में सोने गई थी। आज सुबह जब परिजनों ने उसे घर में नहीं देखा तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने रमनदीप का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका देखा। मामले की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, हांलाकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
वहीं दूसरे घटनाक्रम में करंट लगने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार गदरपुर के नंदपुर निवासी दिलीप कुमार का 14 वर्षीय पुत्र नितिक उर्फ नैतिक घर से कुछ दूरी पर चल रही छठ घाट की तैयारियों में गया था इसी दौरान नितिक करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
ऊधम सिंह नगरः दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़! पेड़ पर लटका मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव, करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर ने भी गंवाई जान
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-15 11:00:17
ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर से कुछ दूरी पर एक किशोरी का शव लटका मिला।

ऊधम सिंह नगरः दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़! पेड़ पर लटका मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव, करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर ने भी गंवाई जान (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
- यहां घर से कुछ दूरी पर एक किशोरी का शव लटका मिला।
- परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार
🕒 2026-11-18 04:58:47पढ़ें →

उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ
🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →

खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी
🕒 2026-11-17 12:32:09पढ़ें →

पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण
🕒 2026-11-17 12:19:30पढ़ें →

उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश
🕒 2026-11-17 12:10:26पढ़ें →
