ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखण्डः करवाचौथ व्रत के झूठे दावे से कंगना रनौत का पुराना वीडियो वायरल करने का मामला! मुकदमा दर्ज, दून पुलिस करेगी कार्रवाई

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-16 08:43:27
Prefer us on
भाजपा सांसद कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक तथ्यों के साथ प्रसारित करना कुछ यूजर्स को भारी पड़ सकता है।
उत्तराखण्डः करवाचौथ व्रत के झूठे दावे से कंगना रनौत का पुराना वीडियो वायरल करने का मामला! मुकदमा दर्ज, दून पुलिस करेगी कार्रवाई

उत्तराखण्डः करवाचौथ व्रत के झूठे दावे से कंगना रनौत का पुराना वीडियो वायरल करने का मामला! मुकदमा दर्ज, दून पुलिस करेगी कार्रवाई (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • भाजपा सांसद कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक तथ्यों के साथ प्रसारित करना कुछ यूजर्स को भारी पड़ सकता है।
  • वीडियो को फर्जी कैप्शन के जरिए वायरल कर सांसद की छवि धूमिल करने के मामले में देहरादून के राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
  • पुलिस ने अज्ञात सोशल मीडिया अकाउंट धारकों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

देहरादून। भाजपा सांसद कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक तथ्यों के साथ प्रसारित करना कुछ यूजर्स को भारी पड़ सकता है। वीडियो को फर्जी कैप्शन के जरिए वायरल कर सांसद की छवि धूमिल करने के मामले में देहरादून के राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात सोशल मीडिया अकाउंट धारकों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने 16 नवंबर को राजपुर थाने में एक लिखित तहरीर दी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि सांसद कंगना रनौत का राजस्थान के जोधपुर स्थित गणेश मंदिर, श्री चामुंडा मंदिर और गजानन महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना करने का एक पुराना वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है। कुछ अज्ञात लोगों द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया आईडी से इस वीडियो को तोड़-मरोड़ कर और भ्रामक रील व पोस्ट के माध्यम से साझा किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस वीडियो के जरिए यह झूठा दावा प्रसारित किया जा रहा है कि सांसद कंगना रनौत ने बीते 29 अक्टूबर 2026 को करवाचौथ के अवसर पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए वैवाहिक व्रत रखा था। नेहा शर्मा ने कहा कि एक पवित्र धार्मिक परंपरा और मंदिर में की गई सामान्य पूजा को गलत व मनगढ़ंत संदर्भ में पेश कर न केवल सांसद की गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है, बल्कि इससे आम जनमानस की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। राजपुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। देहरादून के एसएसपी के निर्देश पर इस पूरे प्रकरण की विवेचना प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को सौंपी गई है। पुलिस की साइबर टीम और जांच अधिकारी उन सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स और आईडी का विवरण जुटा रहे हैं, जहां से यह भ्रामक कंटेंट अपलोड या शेयर किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की जल्द पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार

BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार

🕒 2026-11-18 04:58:47पढ़ें →
उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →
खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी

खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी

🕒 2026-11-17 12:32:09पढ़ें →
पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण

पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण

🕒 2026-11-17 12:19:30पढ़ें →
उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

🕒 2026-11-17 12:10:26पढ़ें →