हल्द्वानी। शहर के गौला बाईपास मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इंदिरा नगर रेलवे फाटक के ठीक सामने हुए इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरा और उसके पैर का पंजा शरीर से अलग हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊधम सिंह नगर जनपद के गोविंदनगर शक्तिफार्म निवासी प्रदीप हलदार सोमवार को अपनी बाइक संख्या यूके 06 बीके 0927 से गौला बाईपास होते हुए शनि बाजार रोड की ओर मुड़ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक को सीधी और जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन गंभीर रूप से घायल प्रदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस के माध्यम से मोर्चरी भिजवाया। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक के पास से नकदी व अन्य जरूरी दस्तावेज मिले, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गौला बाईपास पर लगातार दूसरे दिन यह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक दिन पूर्व ही इसी मार्ग पर हुई दुर्घटना में दो मासूम बच्चों समेत चार लोग घायल हुए थे। लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय निवासियों में गहरा रोष और चिंता व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इस व्यस्त मार्ग पर वाहनों की अनियंत्रित गति पर लगाम लगाने और यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की सख्त आवश्यकता है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः हल्द्वानी में बड़ा सड़क हादसा! तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-16 07:39:03
शहर के गौला बाईपास मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इंदिरा नगर रेलवे फाटक के ठीक सामने हुए इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तराखण्डः हल्द्वानी में बड़ा सड़क हादसा! तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- शहर के गौला बाईपास मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया।
- इंदिरा नगर रेलवे फाटक के ठीक सामने हुए इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरा और उसके पैर का पंजा शरीर से अलग हो गया।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार
🕒 2026-11-18 04:58:47पढ़ें →

उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ
🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →

खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी
🕒 2026-11-17 12:32:09पढ़ें →

पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण
🕒 2026-11-17 12:19:30पढ़ें →

उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश
🕒 2026-11-17 12:10:26पढ़ें →
