हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के शहर कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में मासूम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से देवरिया (यूपी) निवासी एक व्यक्ति हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं और अपने परिवार के साथ यहीं रहते हैं। कुछ दिन पूर्व ही भागलपुर (बिहार) निवासी सौरभ नाम का युवक भी उसी फैक्ट्री में काम करने के लिए आया था और उसने पीड़ित परिवार के पास ही किराए का कमरा लिया हुआ था। रविवार देर रात जब बच्ची की मां घर में खाना बना रही थी, तभी 11 माह की मासूम रोने लगी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सौरभ ने बच्ची को चुप कराने के बहाने अपनी गोद में उठाया और बहलाकर अपने कमरे में ले गया। कुछ ही देर बाद कमरे से बच्ची के जोर-जोर से चीखने की आवाज आई। आवाज सुनकर मां घबराकर दौड़ी और कमरे में पहुंची, जहां मासूम बदहवास हालत में मिली। मां को आता देख आरोपी सौरभ मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर फरार आरोपी सौरभ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः धर्मनगरी हरिद्वार में शर्मनाक वारदात! 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, बच्ची हायर सेंटर रेफर! आरोपी फरार
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-16 07:28:24
धर्मनगरी हरिद्वार के शहर कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

उत्तराखण्डः धर्मनगरी हरिद्वार में शर्मनाक वारदात! 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, बच्ची हायर सेंटर रेफर! आरोपी फरार (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- धर्मनगरी हरिद्वार के शहर कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।
- यहां एक युवक ने 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
- गंभीर हालत में मासूम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार
🕒 2026-11-18 04:58:47पढ़ें →

उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ
🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →

खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी
🕒 2026-11-17 12:32:09पढ़ें →

पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण
🕒 2026-11-17 12:19:30पढ़ें →

उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश
🕒 2026-11-17 12:10:26पढ़ें →
