रुड़की। रुड़की के भगवानपुर ब्लॉक के मसाई कलाँ गांव में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने गांव में ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के बैनर लगा दिए हैं, वहीं विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर रहे भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बैनरों पर कालिख पोतकर अपना विरोध भी दर्ज कराया है। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, सड़क बनेगी तभी वोट मिलेगा। दरअसल, मसाई कलाँ से निवादा जाने वाला करीब चार किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग पिछले काफी समय से बदहाली का शिकार है। यह सड़क निवादा कला,मसाई समेत करीब दो दर्जन गांवों को आपस में जोड़ती है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण इस मार्ग पर आवागमन करना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं लेकिन लंबे समय से शिकायतें और ज्ञापन देने के बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने उनकी सुध नहीं ली। इसी नाराजगी के चलते ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने बैठक कर बड़ा फैसला लिया है। ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान करते हुए गांव में जगह-जगह ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के बैनर लगा दिए। वहीं 2027 विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के प्रचार बैनरों पर कालिख पोतकर अपना आक्रोश जाहिर किया। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें किसी राजनीतिक दल या जनप्रतिनिधि के आश्वासन पर भरोसा नहीं रहा। गांव वालों ने दो टूक कहा है कि जो भी प्रत्याशी उनकी चार किलोमीटर की इस बदहाल सड़क का निर्माण करवाएगा पूरा गांव उसी के पक्ष में मतदान करेगा और उसका भव्य स्वागत भी किया जाएगा। प्रत्याशी चाहे भाजपा का हो, कांग्रेस का हो या फिर निर्दलीय, ग्रामीणों के लिए पार्टी नहीं बल्कि सड़क का निर्माण प्राथमिकता है। फिलहाल मसाई कलाँ के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों के इस चुनावी बहिष्कार के ऐलान के बाद जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग कब तक जागते हैं।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
रुड़की: मसाई कलाँ में ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान! सड़क नहीं तो वोट नहीं के बैनर लगाए, चुनावी दावेदारों के पोस्टरों पर पोती कालिख
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-16 09:35:46
रुड़की के भगवानपुर ब्लॉक के मसाई कलाँ गांव में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।

रुड़की: मसाई कलाँ में ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान! सड़क नहीं तो वोट नहीं के बैनर लगाए, चुनावी दावेदारों के पोस्टरों पर पोती कालिख (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- रुड़की के भगवानपुर ब्लॉक के मसाई कलाँ गांव में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
- सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।
- इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने गांव में ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के बैनर लगा दिए हैं, वहीं विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर रहे भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बैनरों पर कालिख पोतकर अपना विरोध भी दर्ज कराया है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार
🕒 2026-11-18 04:58:47पढ़ें →

उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ
🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →

खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी
🕒 2026-11-17 12:32:09पढ़ें →

पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण
🕒 2026-11-17 12:19:30पढ़ें →

उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश
🕒 2026-11-17 12:10:26पढ़ें →
