ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कथित VIP के रहस्य से उठेगा पर्दा? उर्मिला सनावर नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-14 08:03:56
Prefer us on
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का रास्ता साफ हो गया है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड: कथित VIP के रहस्य से उठेगा पर्दा? उर्मिला सनावर नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कथित VIP के रहस्य से उठेगा पर्दा? उर्मिला सनावर नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का रास्ता साफ हो गया है।
  • शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने गुजरात के गांधीनगर में उनका नार्को टेस्ट कराने के लिए सहमति की प्रक्रिया पूरी कराई।
  • उर्मिला ने अदालत में स्पष्ट किया कि वह किसी दबाव, धमकी या राजनीतिक प्रभाव में नहीं, बल्कि अपनी स्वेच्छा से इन परीक्षणों के लिए तैयार हैं।
  • सुनवाई के दौरान अदालत ने उर्मिला से यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी सहमति किसी बाहरी दबाव का परिणाम तो नहीं है।

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने गुजरात के गांधीनगर में उनका नार्को टेस्ट कराने के लिए सहमति की प्रक्रिया पूरी कराई। उर्मिला ने अदालत में स्पष्ट किया कि वह किसी दबाव, धमकी या राजनीतिक प्रभाव में नहीं, बल्कि अपनी स्वेच्छा से इन परीक्षणों के लिए तैयार हैं।

सुनवाई के दौरान अदालत ने उर्मिला से यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी सहमति किसी बाहरी दबाव का परिणाम तो नहीं है। इस पर उन्होंने अपनी मर्जी से टेस्ट कराने की बात कही। इसके बाद अब आगे की प्रक्रिया गुजरात में नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की दिशा में बढ़ेगी।

मेडिकल जांच के बाद गुजरात ले जाएगी सीबीआई टीम

उर्मिला सनावर की अधिवक्ता शिवानी तोमर के अनुसार, नार्को टेस्ट से पहले उर्मिला की चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी। इसके लिए पहले तारीख निर्धारित होगी। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सीबीआई की टीम उन्हें गुजरात लेकर जाएगी। संभावना है कि गांधीनगर स्थित डायरेक्टरेट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (DFS) में ये परीक्षण कराए जाएंगे। हालांकि, फिलहाल टेस्ट की अंतिम तारीख घोषित नहीं हुई है। मेडिकल परीक्षण और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही इसका कार्यक्रम तय होगा।

बीजेपी का झंडा लगी गाड़ी से पहुंचीं उर्मिला, UKD कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

अदालत में पेशी के दौरान उर्मिला सनावर की मौजूदगी के साथ उनकी गाड़ी भी चर्चा का विषय रही। वह बीजेपी का झंडा लगी गाड़ी से कोर्ट पहुंचीं। इस संबंध में सवाल किए जाने पर उन्होंने खुद को बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता बताया। वहीं, उर्मिला को समर्थन देने के लिए क्षेत्रीय राजनीतिक दल यूकेडी डेमोक्रेटिक के कार्यकर्ता भी कोर्ट परिसर में पहुंचे थे। इस तरह पेशी के दौरान राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं देखने को मिलीं। मीडिया से बातचीत में उर्मिला ने अपनी बात रखी।

ऑडियो क्लिप जारी करने के बाद चर्चा में आई थीं उर्मिला

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका को लेकर सामने आए ऑडियो क्लिप के बाद उर्मिला सनावर का नाम सुर्खियों में आया था। उन्होंने कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की थीं और दावा किया था कि इनमें मामले से जुड़े लोगों की बातचीत है। इन रिकॉर्डिंग में किए गए दावों को लेकर जांच एजेंसियों की पड़ताल जारी है। इसी सिलसिले में सीबीआई उर्मिला से पूछताछ भी कर चुकी है।

इससे पहले पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ भी नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अपनी सहमति दे चुके हैं। अब उर्मिला की सहमति के बाद जांच की अगली प्रक्रिया पर सबकी निगाहें टिकी हैं। हालांकि, कथित VIP की पहचान, उसकी भूमिका और वायरल ऑडियो में किए गए दावों की वास्तविकता जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
मनीला में महाकूटनीति: क्वाड की ऐतिहासिक वापसी, ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया 'टफ गाइ', हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नए युग का आगाज

मनीला में महाकूटनीति: क्वाड की ऐतिहासिक वापसी, ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया 'टफ गाइ', हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नए युग का आगाज

🕒 2026-11-17 11:32:14पढ़ें →
उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद: 6 दिवसीय दौरे पर आ रहीं प्रभारी कुमारी सैलजा,कुमाऊं से दून तक कसेगी सियासी कमर

उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद: 6 दिवसीय दौरे पर आ रहीं प्रभारी कुमारी सैलजा,कुमाऊं से दून तक कसेगी सियासी कमर

🕒 2026-11-17 05:47:24पढ़ें →
भारत-आसियान संबंधों का नया क्षितिज: पीएम मोदी के मनीला दौरे से क्षेत्रीय कूटनीति को मिलेगी नई गति

भारत-आसियान संबंधों का नया क्षितिज: पीएम मोदी के मनीला दौरे से क्षेत्रीय कूटनीति को मिलेगी नई गति

🕒 2026-11-16 11:53:29पढ़ें →
जौलजीबी मेले में महासंग्राम: सीएम धामी के कार्यक्रम में मंच पर भिड़े विधायक हरीश धामी और अधिकारी,माइक बंद होने पर हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट से सनसनी

जौलजीबी मेले में महासंग्राम: सीएम धामी के कार्यक्रम में मंच पर भिड़े विधायक हरीश धामी और अधिकारी,माइक बंद होने पर हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट से सनसनी

🕒 2026-11-14 12:22:18पढ़ें →
हैदराबाद की सड़कों पर राहुल गांधी का अनोखा अंदाज: गिग वर्कर्स की स्कूटी पर पीछे बैठकर निकाली बाइक रैली,सीएम रेवंत रेड्डी भी रहे साथ,सोशल सिक्योरिटी स्कीम' का किया आगाज

हैदराबाद की सड़कों पर राहुल गांधी का अनोखा अंदाज: गिग वर्कर्स की स्कूटी पर पीछे बैठकर निकाली बाइक रैली,सीएम रेवंत रेड्डी भी रहे साथ,सोशल सिक्योरिटी स्कीम' का किया आगाज

🕒 2026-11-14 11:55:32पढ़ें →