ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

Good Morning India: एलन मस्क की SpaceX को एक और बड़ी उपलब्धि, अंतरिक्ष से लौटे यान को पहली बार हवा में पकड़ा! नासा का वॉयजर 1 रचेगा नया इतिहास! भगोड़े ललित मोदी ने हासिल की ब्रिटिश नागरिकता! आज बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-16 03:08:27
Prefer us on
नमस्कार दोस्तों, आवाज इंडिया अपना खास कॉलम ‘गुड मॉर्निंग इंडिया’ लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए आज के प्रमुख कार्यकर्मो पर नजर डालते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को फिलीपींस की यात्रा पर जाएंगे।
Good Morning India: एलन मस्क की SpaceX को एक और बड़ी उपलब्धि, अंतरिक्ष से लौटे यान को पहली बार हवा में पकड़ा! नासा का वॉयजर 1 रचेगा नया इतिहास! भगोड़े ललित मोदी ने हासिल की ब्रिटिश नागरिकता! आज बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

Good Morning India: एलन मस्क की SpaceX को एक और बड़ी उपलब्धि, अंतरिक्ष से लौटे यान को पहली बार हवा में पकड़ा! नासा का वॉयजर 1 रचेगा नया इतिहास! भगोड़े ललित मोदी ने हासिल की ब्रिटिश नागरिकता! आज बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • नमस्कार दोस्तों, आवाज इंडिया अपना खास कॉलम ‘गुड मॉर्निंग इंडिया’ लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है।
  • आईए आज के प्रमुख कार्यकर्मो पर नजर डालते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को फिलीपींस की यात्रा पर जाएंगे।
  • अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं, दुनिया के प्रमुख उद्योगपति एलन मस्क की SpaceX के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है।

नमस्कार दोस्तों, आवाज इंडिया अपना खास कॉलम ‘गुड मॉर्निंग इंडिया’ लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए आज के प्रमुख कार्यकर्मो पर नजर डालते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को फिलीपींस की यात्रा पर जाएंगे।

 

अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं, दुनिया के प्रमुख उद्योगपति एलन मस्क की SpaceX के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। उसने अंतरिक्ष से लौटे यान को पहली बार हवा में पकड़ा है। दरअसल कंपनी का स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में चक्कर लगाने के बाद धरती पर लौटा था। इसी दौरान लॉन्च टावर पर लगी 2 मशीनों ने उसे हवा में पकड़ा। ये घटना पहली बार हुई है। SpaceX ने खुद अपने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट करके ये जानकारी दी है। SpaceX ने कहा कि मेकाज़िला ने स्टारशिप को पकड़ लिया! इस शानदार उपलब्धि के लिए पूरी स्पेसएक्स टीम को बधाई! एलन मस्क ने इस मौके पर एक शख्स के रिप्लाई में कहा, वह ऐतिहासिक दिन आ गया है, और इसका श्रेय स्पेसएक्स की बेहद प्रतिभाशाली टीम को जाता है। 

 

इधर अंतरिक्ष की दुनिया में NASA का वॉयजर 1 एक नया इतिहास रचने जा रहा है। करीब 5 दशक पहले अपनी यात्रा शुरू करने वाला यह अंतरिक्ष यान अब धरती से एक लाइट-डे की दूरी तय करने वाला पहला मानव निर्मित यंत्र बन जाएगा। नासा के मुताबिक, Voyager 1 यह ऐतिहासिक उपलब्धि 18 नवंबर को सुबह 5 बजकर 16 मिनट और 7 सेकंड (अमेरिकी समय) पर हासिल कर सकता है। भारतीय समय के अनुसार यह 18 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट और 7 सेकंड होगा। एक लाइट-डे का मतलब है वह दूरी, जिसे प्रकाश को तय करने में पूरे 24 घंटे लगते हैं। इसकी दूरी करीब 16 अरब मील यानी 26 अरब किलोमीटर होती है। प्रकाश एक सेकंड में लगभग 1 लाख 86 हजार मील की रफ्तार से चलता है। नासा के अनुसार, वॉयजर 1 को धरती से इतनी दूरी तय करने में 49 साल, दो महीने और 11 दिन लगेंगे। यह उपलब्धि अंतरिक्ष में इंसानों की पहुंच के लिहाज से बेहद खास है। नासा के मुताबिक, वॉयजर 1 इस समय करीब 38 हजार मील प्रति घंटे यानी लगभग 61 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंतरिक्ष में आगे बढ़ रहा है। इतनी तेज रफ्तार के बावजूद प्रकाश की गति के मुकाबले इसकी रफ्तार बहुत कम है। यही वजह है कि अंतरिक्ष में मौजूद खगोलीय पिंडों के बीच की दूरियों को तय करने में कितना लंबा समय लगता है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। एक लाइट-डे की उपलब्धि इसी विशाल दूरी को समझने का एक तरीका है।

 

उधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब और अधिक स्पष्ट हो गया है। इसके अगले 24 घंटों के भीतर एक 'डीप डिप्रेशन'  में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि इसके बाद यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और 16 नवंबर की शाम के आसपास मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। इस चक्रवाती तूफान का नाम अकवान होगा और इसका नामकरण ईरान ने किया है। IMD के अनुसार, शनिवार सुबह 5:30 बजे यह स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद था। इसके प्रभाव से अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्सों में मौसम खराब रहने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इन हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

 

इधर पूर्व IPL चेयरमैन और भगोड़े ललित मोदी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके ये घोषणा की है कि वह ब्रिटिश नागरिक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है। ललित मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, "एक गर्व का पल। एक नया अध्याय। आज, 14 नवंबर 2026 को, मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का सौभाग्य मिला, जहां मैंने सबके सामने अपने जीवन की एक बहुत ही खास और व्यक्तिगत उपलब्धि साझा की। मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है।" ललित मोदी ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को, अपने परिवार और दोस्तों के बीच, मैंने अपनी ब्रिटिश नागरिकता का जश्न मनाया। यह समारोह हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा। यूनाइटेड किंगडम कई सालों से मेरा घर रहा है। यह एक ऐसा देश है जिसका मैं बहुत सम्मान करता हूं और यहां के लोग, संस्थाएं, परंपराएं और मूल्य जिसे दिल से पसंद करता हूं। ललित मोदी ने कहा, "ब्रिटिश नागरिक बनना एक सौभाग्य और एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे मैं गर्व, कृतज्ञता और अपनेपन की सच्ची भावना के साथ स्वीकार करता हूं। मेरे जीवन का सफर अलग-अलग संस्कृतियों और अनुभवों से मिलकर बना है, और मैं उस देश में सकारात्मक योगदान देना जारी रखने के लिए उत्सुक हूँ, जिसे मैं गर्व से अपना घर कहता हूं।"

 

उधर लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज महासमापन हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत का आज आखिरी दिन है। जब उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठी मैया की आराधना पूरी होगी और व्रती अपने 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारायण करेंगे। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना समेत देश के तमाम शहरों में छठ का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उषा अर्घ्य के दिन लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने छठ पूजा के उषा अर्घ्य को लेकर कहा- "उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठी मइया से विनती है कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करें।" इससे पहले पीएम मोदी ने लोगों को संध्या अर्घ्य पर भी बधाई दी थी। पीएम मोदी ने कहा था- "सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे। सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो। जय छठी मइया!"

 

इधर तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कल्लाकुरिची के विधायक सी. अरुल विग्नेश पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने महिला जिला कलेक्टर को अश्लील व्हाट्सऐप मैसेज भेजे। इस मामले के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले में एक मीडिया रिपोर्ट को स्वतः संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट में ही विधायक पर ये गंभीर आरोप हैं। मामला सिर्फ अश्लील मैसेज भेजने तक सीमित नहीं है बल्कि आरोप ये भी हैं कि विधायक सी. अरुल विग्नेश पहले भी दुर्व्यवहार कर चुके हैं और नशे की हालत में कलेक्टर के आवास पर जा चुके हैं। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने तमिलनाडु के DGP को पत्र लिखा है और मांग की है कि इस मामले में बिना किसी राजनीतिक प्रभाव के निष्पक्ष जांच कराएं और डिजिटल सबूतों को सुरक्षित रखकर 7 दिनों के भीतर विस्तृत 'कार्रवाई रिपोर्ट' (ATR) सौंपें।

 

उधर भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती हुई देखी जा रही हैं। भूकंप की इस प्राकृतिक आपदा में बीते कुछ समय में हजारों लोगों की मौत भी हुई है। ऐसे में लोगों के दिलों में भूकंप को लेकर डर बैठता जा रहा है। इसी क्रम में भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी सोमवार को तड़के भूकंप के कारण धरती हिल उठी है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने सोमवार को अफगानिस्तान में आए भूकंप के बारे में अपडेट साझा किया है। संस्थान ने बताया है कि सोमवार 16 नवंबर को तड़के 3 बजकर 7 मिनट पर अफगानिस्तान में भूकंप आया है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने में  5.1 मापी गई है। वहीं, इस भूकंप का केंद्र धरती से 179 किलोमीटर की गहराई पर था। अब तक इस भूकंप के कारण किसी भी तरह से जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

 

अब उत्तराखण्ड की खबरों पर नजर डालते हैं, प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ से मैदान तक ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। रविवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं। देहरादून और मसूरी के कुछ क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी हुई। हालांकि, आज से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे नीचे बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

 

इधर उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के कपाट आज सोमवार रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की उत्तराखंड हिमालय की पवित्र चारधाम यात्रा का भी औपचारिक रूप से समापन हो जाएगा। वहीं बदरी विशाल के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी (रावल) को स्त्री वेश धारण करने की परंपरा भी निभाई जाएगी। गौर हो कि बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के इस पावन अवसर पर धाम में सुबह से धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना का दौर जारी है। इस मौके पर मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। इस पल के साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के धाम में मौजूद हैं। वहीं मंदिर परिसर सेना के बैंड की मधुर धुनों और 'जय बदरी विशाल' के जयकारों से गूंज रहा है। बताते चलें कि कपाट बंद होने की इस पावन तिथि की घोषणा बीते 20 अक्टूबर को विजयादशमी के शुभ अवसर पर की गई थी। मंदिर परिसर में आयोजित एक भव्य धार्मिक समारोह में हक-हकूकधारी तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में मुख्य पुजारी रावल और धर्माधिकारी ने भगवान बदरी-विशाल के विशेष भोग व पंचांग गणना के बाद आज का यह शुभ मुहूर्त निकाला था।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
Good Morning India: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मस्जिद में छिपे लतीफ भट को सुरक्षाबलों का अल्टीमेटम, जिंदा रहना है तो सरेंडर करो! रूस में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 17 लोगों की मौत! लिंक में पढ़ें प्रमुख खबरें

Good Morning India: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मस्जिद में छिपे लतीफ भट को सुरक्षाबलों का अल्टीमेटम, जिंदा रहना है तो सरेंडर करो! रूस में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 17 लोगों की मौत! लिंक में पढ़ें प्रमुख खबरें

🕒 2026-11-18 03:17:41पढ़ें →
Good Morning India: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत की खबर! 'रामायण' ने दुनियाभर में पार किया 1,437.25 करोड़ का आंकड़ा! मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं..., बयान पर घिरे विधायक धामी

Good Morning India: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत की खबर! 'रामायण' ने दुनियाभर में पार किया 1,437.25 करोड़ का आंकड़ा! मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं..., बयान पर घिरे विधायक धामी

🕒 2026-11-17 02:42:08पढ़ें →
नैनीताल:पत्रकारिता से साहित्य तक योगदान की पहचान, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

नैनीताल:पत्रकारिता से साहित्य तक योगदान की पहचान, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

🕒 2026-11-04 14:37:34पढ़ें →
Good Morning India: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, धमाकों से दहला केशम द्वीप! आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास! हल्द्वानी में भीषण हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Good Morning India: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, धमाकों से दहला केशम द्वीप! आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास! हल्द्वानी में भीषण हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

🕒 2026-11-03 03:14:34पढ़ें →
रुद्रपुर में पासपोर्ट सत्यापन पर उठे गंभीर सवाल, आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाने का आरोप! फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने की फिराक में शख्स

रुद्रपुर में पासपोर्ट सत्यापन पर उठे गंभीर सवाल, आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाने का आरोप! फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने की फिराक में शख्स

🕒 2026-11-02 13:22:45पढ़ें →