ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

Good Morning India: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत की खबर! 'रामायण' ने दुनियाभर में पार किया 1,437.25 करोड़ का आंकड़ा! मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं..., बयान पर घिरे विधायक धामी

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-17 02:42:08
Prefer us on
नमस्कार दोस्तों, आवाज इंडिया अपना खास कॉलम ‘गुड मॉर्निंग इंडिया’ लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए आज के प्रमुख कार्यकर्मो पर नजर डालते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
Good Morning India: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत की खबर! 'रामायण' ने दुनियाभर में पार किया 1,437.25 करोड़ का आंकड़ा! मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं..., बयान पर घिरे विधायक धामी

Good Morning India: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत की खबर! 'रामायण' ने दुनियाभर में पार किया 1,437.25 करोड़ का आंकड़ा! मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं..., बयान पर घिरे विधायक धामी (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • नमस्कार दोस्तों, आवाज इंडिया अपना खास कॉलम ‘गुड मॉर्निंग इंडिया’ लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है।
  • आईए आज के प्रमुख कार्यकर्मो पर नजर डालते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
  • वहीं आज एसआईआर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

नमस्कार दोस्तों, आवाज इंडिया अपना खास कॉलम ‘गुड मॉर्निंग इंडिया’ लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए आज के प्रमुख कार्यकर्मो पर नजर डालते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं आज एसआईआर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 

 

अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं, उत्तराखण्ड में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, यहां हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो अन्य के खाई में गिरे होने की जानकारी सामने आई है। एक शव और आठ घायल एम्स पहुंचे हैं। गूलर बाजार के समीप हुए इस हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। बताया गया कि विश्वनाथ सेवा की यह बस सुबह 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसे में चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो अन्य लोग खाई में गिरे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 20 घायलों को बस से बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से 19 घायलों को तत्काल उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। अन्य घायलों को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिलीपींस दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री आज मनीला में चल रहे 23वें आसियन शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही  पीएम मोदी की आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात होगी। मनीला में आज शाम पौने 4 बजे क्वाड की बैठक हो रही है जिसमें पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा जापान की पीएम सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज मौजूद रहेंगे। क्वाड की बैठक में समुद्री सुरक्षा। क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर की सप्लाई के लिए चीन पर निर्भरता कम करने। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग बढ़ाने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों में बुनियादी ढांचे, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की ये मुलाकात करीब पांच महीने बाद हो रही है। इससे पहले दोनों की आखिरी द्विपक्षीय मुलाकात 17 जून 2026 को फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। आज की इस मुलाकात के साथ ही दो साल बाद 'क्वाड' के टॉप लीडर भी एक मंच पर जुट रहे हैं। आज होने वाली क्वाड की मीटिंग दो साल के बाद हो रही है।  यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब साउथ चाइना सी में चीन की आक्रामकता को लेकर फिलिपींस और चीन के बीच टेंशन चल रही है। मनीला की धरती पर क्वाड नेताओं का जुटना चीन के लिए एक बड़ा रणनीतिक मैसेज है।

 

इधर रामायण फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है और सभी भाषाओं में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। हर तरफ इस फिल्म और इसके कलाकारों की चर्चा है। फिल्म के कलाकार भी सोशल मीडिया के जरिए इसमें काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म में 'भरत' की भूमिका निभाने वाले आदिनाथ कोठारे ने भी फिल्म में काम करने का अपना अनुभव साझा किया। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत यह पौराणिक महाकाव्य सिनेमाघरों में अपना दूसरा वीकेंड पूरा कर चुकी है और अब तीसरे सप्ताह हफ्ते में एंटर कर चुकी है। फिल्म की रिलीज के बाद से इसकी दैनिक कमाई में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। जहां वीकेंड पर कमाई में बढ़ोतरी हुई, वहीं सप्ताह के बाकी दिनों का प्रदर्शन यह तय करने में अहम होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे कैसा टिक पाती है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे यानी 5 नवंबर को 64.85 करोड़ से खाता खोला। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 48.05 करोड़, तीसरे दिन 69.80 करोड़, चौथे दिन 56.15 करोड़, पांचवे दिन 107.50 करोड़, छठे दिन 94.10 करोड़, सातवें दिन 70.65 करोड़, आठवें दिन 53.50 करोड़, नौवें दिन 48.10 करोड़, 10वें दिन 72.90 करोड़ और ग्यारहवें दिन 75.00 करोड़ कमाए। इसी के साथ 11वें दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 14,289 करोड़ रुपये रहा और अब 12वें दिन की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,437.25 करोड़ पहुंच गया है।

 

उधर चुनाव में कथित धांधली और वोट चोरी मामले और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में नया आवेदन दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर नया आवेदन दाखिल किया है और चुनाव आयोग से 48 सवाल पूछने की अनुमति मांगी है। राहुल गांधी SIR, Form 6 और ECINET को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल आवेदन में  मुख्य चुनाव आयुक्त समेत तीनों चुनाव आयुक्तों से जानकारीभी मांगी गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि देशभर में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने और इससे जुड़े फैसले लेने में क्या सभी चुनाव आयुक्तों की सहमति थी, इसका रिकॉर्ड सामने आना चाहिए। वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में नया आवेदन दाखिल किया है। इस आवेदन में उन्होंने चुनाव आयोग से 48 सवाल पूछने की अनुमति मांगी है। राहुल गांधी और अन्य याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से मांग की है कि चुनाव आयोग के अधिकारियों को इन सवालों के जवाब हलफनामे के जरिए देने का निर्देश दिया जाए। इस आवेदन में मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों की भूमिका को लेकर भी कई सवाल उठाए गए हैं।

 

इधर होर्मुज स्ट्रेट में एक तेल टैंकर हमला हुआ जिसके बाद वह नौसैनिक खदान (नेवल माइन) से टकरा गया और उसमें आग लग गई। इस बात की जानकारी यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने एक्स पर एक पोस्ट में दी। बताया जा रहा है कि इस इलाके में पिछले 24 घंटों में हुआ यह चौथा ऐसा हमला है। ईरानी नौसेना ने भी इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि टैंकर को काफी नुकसान पहुंचा है। यूकेएमटीओ ने बताया कि उसे ओमान के पास होर्मुज से गुजर रहे एक टैंकर पर हमले की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने बताया कि जहाज खराब हो गया है और उसके इंजन रूम में आग लग गई है। चालक दल सुरक्षित है और नुकसान कितना हुआ है इसकी जानकारी अभी आनी बाकी है। ईरान की नौसेना ने कहा कि टैंकर एक प्रतिबंधित इलाके में अपना नेविगेशन बंद करके जा रहा था। ईरानी सरकारी प्रसारक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) द्वारा जारी एक बयान में नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने कहा, "जिस टैंकर ने नियम तोड़ा है वह होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में प्रतिबंधित इलाके से गुजर रहा था और उसने अपने नेविगेशन सिस्टम बंद कर रखे थे।"

 

अब उत्तराखण्ड की खबरों पर नजर डालते हैं, जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में शनिवार को उपजे विवाद के बाद अगले ही दिन पुलिस ने धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत छह लोगों पर प्राथमिकी भी कर ली है। इसमें सीएम के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने, तोड़फोड़ व गालीगलौच करने तथा सरकारी कार्य में व्यवधान पहुंचाने के आरोप हैं। इसके बाद अब विधायक का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। जिसमें विधायक कह रहे हैं कि मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं। दशहरे में मैं बलि भी करता हूं, मुझे नरबलि करने में भी कोई गुरेज नहीं होगा। इस वीडियो पर विधायक ट्रोल भी हो रहे हैं और भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम की जान की खतरा बताया है। 

 

इधर अफ्रीकी देशों में इबोला संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसी क्रम में देहरादून जिले में भी संक्रमण की आशंका को रोकने के लिए सभी अस्पतालों को निगरानी और बचाव के इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित देशों से लौटने वाले यात्रियों की पहचान कर 21 दिन तक उनकी दैनिक स्वास्थ्य निगरानी की जाएगी। वहीं, संदिग्ध मरीजों के उपचार के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड और रेफरल व्यवस्था तैयार रखने को कहा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने इस संबंध में निदेशक एम्स ऋषिकेश, जिला अस्पतालों के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पतालों को पत्र जारी किया है। इसमें शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
Good Morning India: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मस्जिद में छिपे लतीफ भट को सुरक्षाबलों का अल्टीमेटम, जिंदा रहना है तो सरेंडर करो! रूस में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 17 लोगों की मौत! लिंक में पढ़ें प्रमुख खबरें

Good Morning India: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मस्जिद में छिपे लतीफ भट को सुरक्षाबलों का अल्टीमेटम, जिंदा रहना है तो सरेंडर करो! रूस में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 17 लोगों की मौत! लिंक में पढ़ें प्रमुख खबरें

🕒 2026-11-18 03:17:41पढ़ें →
Good Morning India: एलन मस्क की SpaceX को एक और बड़ी उपलब्धि, अंतरिक्ष से लौटे यान को पहली बार हवा में पकड़ा! नासा का वॉयजर 1 रचेगा नया इतिहास! भगोड़े ललित मोदी ने हासिल की ब्रिटिश नागरिकता! आज बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

Good Morning India: एलन मस्क की SpaceX को एक और बड़ी उपलब्धि, अंतरिक्ष से लौटे यान को पहली बार हवा में पकड़ा! नासा का वॉयजर 1 रचेगा नया इतिहास! भगोड़े ललित मोदी ने हासिल की ब्रिटिश नागरिकता! आज बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

🕒 2026-11-16 03:08:27पढ़ें →
नैनीताल:पत्रकारिता से साहित्य तक योगदान की पहचान, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

नैनीताल:पत्रकारिता से साहित्य तक योगदान की पहचान, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

🕒 2026-11-04 14:37:34पढ़ें →
Good Morning India: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, धमाकों से दहला केशम द्वीप! आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास! हल्द्वानी में भीषण हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Good Morning India: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, धमाकों से दहला केशम द्वीप! आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास! हल्द्वानी में भीषण हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

🕒 2026-11-03 03:14:34पढ़ें →
रुद्रपुर में पासपोर्ट सत्यापन पर उठे गंभीर सवाल, आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाने का आरोप! फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने की फिराक में शख्स

रुद्रपुर में पासपोर्ट सत्यापन पर उठे गंभीर सवाल, आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाने का आरोप! फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने की फिराक में शख्स

🕒 2026-11-02 13:22:45पढ़ें →